Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जन्मदिन विशेष: दिलीप सरदेसाई ने लगाया था विदेशी धरती पर भारत की ओर से पहला दोहरा शतक

खेल डेस्क। क्या आपको पता है कि भारतीय टीम की ओर से विदेशी धरती पर पहला दोहरा शतक किसने लगाया था, नहीं तो आज हम बनाने जा रहे हैं कि किस भारतीय क्रिकेटर के नाम ये उपलब्धि दर्ज है।

सानिया मिर्जा की बायोपिक में नजर आ सकती है ये खूबसूरत बॉलीवुड स्टार

जी हां, भारतीय टीम की ओर से विदेशी धरती पर पहला दोहरा शतक दिलीप नारायण सरदेसाई ने लगाया था। आज भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी की 78वीं जयन्ती है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी आठ अगस्त, 1940 को गोवा के मडगांव में हुआ था। दिलीप सरदेसाई को स्पिन गेंदों को खेलने में विशेष महारथ हासिल थी।

वह स्पिन गेंदबाजों को जमकर खेलते थे और उनकी धुनाई भी करते थे।मुंबई के विल्सन कॉलेज में शिक्षा प्राप्त करने वाले इस इस क्रिकेटर का निधन दो जुलाई, 2007 में मुंबई में हुआ था।

कभी अपनी तेज गेंदबाजी से बल्लेबाजों में दहशत पैदा करने वाले जॉनसन ने स्पिन गेंदबाजी में किया आश्चर्यजनक प्रदर्शन

अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित दिलीप सरदेसाई के शानदार प्रदर्शन की मदद से ही भारत ने पहली बार वेस्टइंडीज को हराया था। 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच में सरदेसाई ने भारत की ओर से विदेशी धरती पर पहला दोहरा शतक लगाया था। इस मैच में उन्होंने 212 रनों की शतकीय पारी खेली थी।

लार्ड्स के मैदान में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में विराट उतार सकते है ये दो दिग्गज खिलाड़ी

इस दौरे पर उन्होंने 642 रन बनाए थे। वहीं उन्होंने मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए एक मैच में भी 200 रन की यादगार पारी खेली थी। भारतीय बल्लेबाज दिलीप सरदेसाई ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ 1961 में कानपुर टेस्ट से की थी। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ ही उन्होंने 1971 में अपना अन्तिम मैच खेला था।दिलीप सरदेसाई ने भारत की ओर से 30 टेस्ट मैचों में 2001 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने पांच शतक और नौ अर्धशतक लगाए हैं।