स्पोर्ट्स डेस्क।भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड की खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी करके ऑस्ट्रिलया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को पछाड़कर टेस्ट रैंकिंग में पछाड़कर नंबर एक खिलाड़ी बन गए है। विराट ने लगातर शानदार प्रदर्शन करके टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थाना प्राप्त किया है। लेकिन कोहली के नंबर एक होने पर सबसे ज्यादा पेरशानी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को होने लग गई है। कोहली से पहले टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ढ़ाई साल से नंबर एक खिलाड़ी बने हुए थे। लेकिन स्मिथ पर बॉल टेंपरिंग करने के बाद उन पर 1 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया और इसका फायदा विराट कोहली को मिला है।
लेकिन विराट ने नंबर एक खिलाड़ी बनने के लिए हर मैच में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। आईसीसी की टेस्ट रैंकिग में कोहली 934 अंक के पहले स्थान पर और इस सूची में दूसरे स्थान पर आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ 926 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। भारतीय कप्तान के टेस्ट में नंबर एक बनते ही ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कहा है कि इस समय टेस्ट क्रिकेट में कोहली नंबर एक बल्लेबाज बन गए है, लेकिन जब भी स्मिथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिर से खेलना शुरू करेंगे तो वह नंबर एक ताज कोहली से वापस ले लेंगे। कोहली का नंबर एक खिलाड़ी बनना आस्ट्रेलिया टीम को पंसद नहीं आया है।
लेकिन किसी कहने से क्रिकेट में कुछ नहीं होता है जो खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता है वह नंबर एक अपने आप बन जाता है। भारत और इंग्लैंड की बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच मेें भारत को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस टेस्ट मैच की दोनों पारियों में विराट कोहली ने 200 रन बनाए थे। इस सीरीज का दूसरा मैच 9 अगस्त से शुरू होने जा रहा है।
Herald