Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशियाड: दीपिका ने जीता दिन का पहला मेडल

नई दिल्ली 
भारत की स्टार प्लेयर दीपिका पल्लीकल कार्तिक को 18वें एशियन गेम्स की स्क्वैश महिला एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में हार झेलनी पड़ी और लगातार दूसरी बार ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। दीपिका से महिला एकल में पदक की काफी उम्मीद थी, लेकिन वह मलयेशिया की डेविड निकोल की चुनौती से पार नहीं पा सकीं। मलयेशिया की 34 वर्षीया प्लेयर निकोल ने 3-0 से मुकाबला अपने नाम कर फाइनल में जगह बनाई। यह 7वें दिन भारत का पहला मेडल रहा। 

इंचियोन में हुए पिछले एशियन गेम्स में भी दीपिका एकल में ब्रॉन्ज मेडल जीत सकी थीं। उन्होंने पिछले एशियन गेम्स में महिला टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता था। इससे पहले दीपिका ने क्वॉर्टर फाइनल में दमदार प्रदर्शन करते हुए जापान की मिसाकी कोबायाशी को 3-0 से हराया था। 

स्क्वैश की दिग्गज कही जाने वालीं निकोल एशियन गेम्स में 4 बार की चैंपियन हैं। उन्होंने 1998 बैंकॉक, 2006 दोहा, 2010 ग्वांगझू और 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में गोल्ड जीता था। निकोल ने 2010 में दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स और 2014 में ग्लास्गो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।