Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जीत के साथ ही विराट ने बने दूसरे सबसे सफल कप्तान, इस खिलाड़ी को छोड़ा पीछे

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट में भारतीय टीम ने 203 रन की जीत दर्ज कर के इस सीरिज में अपनी उपस्थिती दर्ज करवायी है। भारत ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट में इंग्लैंड को 203 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में स्कोर 1-2 कर दिया है। इस मैच में भारत की और से सर्वाधिक रन विराट कोहली ने बनाये है साथ ही इस जीत के साथ विराट कोहली भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान बन गए है। बताया जा रहा है कि इस जीत के साथ ही विराट कोहली ने सौरव गांगुली को पीछे छोड़कर और वह दूसरें स्थान पर आ गए है।

रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि इस जीते के साथ ही कोहली के नाम एक रिकॉर्ड और दर्ज हो गया है भारत के तीसरे टेस्ट मैच में जीत के साथ ही कोहली के नेतृत्व में यह भारत की 22वीं जीत है। बताया जा रहा है कि अभी तक कोहली ने 38 मैचों में टीम की कप्तानी की है जिसमें से भारत को सात में हार मिली जबकि नौ मैच ड्रा रहे। साथ ही इसके साथ ही वह भारत के सफल कप्तानों की सूची में दूसरें स्थान पर आ गए है इससे पहले दूसरें स्थान पर सौरव गांगुली थे। गांगुली की कप्तानी में 49 मैच खेले जिसमें से 21 में उसे जीत जबकि 13 में हार मिली और 15 मैच ड्रा रहे।

इसके अलावा इस सूची में पहले स्थान पर महेंद्र सिह धोनी के नाम दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि भारत ने पर महेंद्र सिह धोनी की कप्तानी में 60 मैच खेले जिसमें से 27 में उसे जीत जबकि 18 में हार मिली और 15 मैच ड्रा रहे। भारतीय टीम ने तीसरा टेस्ट मैच 203 रन के बड़े अंतर जीता है।भारत की नाटिघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर पिछले 59 वर्षों में यह दूसरी जीत है।



Herald