Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत की हार के बाद स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी हुई ट्रोल

बर्मिंगम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 31 रनों से मात देकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। भारत के मैच हारने के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी। वहीं टीम इंडिया के एक क्रिकेटर की पत्नी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

दरअसल, भारत के टेस्ट मैच हारने के बाद टीम इंडिया के ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी और स्पोर्ट्स एंकर मयंती लैंगर ने ट्वीटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, 'टेस्ट क्रिकेट का जादू' ।

Post Image

मयंती लेंगर इस ट्वीट के माध्यम से दिखाना चाह रहीं थी कि यही टेस्ट मैच की खूबसूरती है और ऐसे टेस्ट मैच टेस्ट क्रिकेट को बचाए रखेंगे। लेकिन ट्रोलर्स कहां मानने वाले थे .उन्होंने इसी ट्वीट पर मयंती को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Post Image

किसी ने उनके पति और क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी को निशाना बनाते हुए लिखा कि ;हार्दिक पांड्या की जगह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ और महान आल रॉउंडर बिन्नी को खिलाया जाना चाहिए। तो किसी ने मयंती पर ही निशाना साधते हुए लिखा कि ;बढ़िया हैं, कि तुम इस बार एंकरिंग नहीं कर रही हो। तुम्हारा एंकरिंग एक सिरदर्द होता है।

Post Image

आपको जानकारी में बता दें, पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड ने शनिवार को भारत को 31 रनों से हरा दिया। इसी के साथ इंग्लैंड ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। इंग्लैंड ने चौथी पारी में भारत के सामने जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य रखा था। टीम इंडिया इस लक्ष्य को हासिल करते हुए 54.2 ओवरों में 162 रनों पर ढेर हो गई। टीम इंडिया के लिए एक बार फिर कप्तान विराट कोहली ने 93 गेंदों में चार चौकों की मदद से 51 रनों की जुझारू पारी खेली लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे।



Herald