Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किसने क्या कहा: सैम कुरैन के आगे बिखर गयी भारतीय टॉप आर्डर, ट्विटर पर ऐसे चुटकी ले रहें फैन्स

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे टेस्ट सीरीज के पहले मैच के दूसरे दिन के लंच तक का खेल समाप्त हो चुका है. आपको बता दें, टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम पहली पारी में मात्र 287 रन पर ढेर हो गई.

दूसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद दूसरे ओवर में मोहम्मद शमी ने सैम कुरैन को विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड की पारी समेट दी.


इंग्लैंड की पहली पारी 287 में समेटने के बाद भारतीय पारी की शुरुआत करने शिखर धवन और मुरली विजय की जोड़ी उतरी. अच्छे शुरुआत के बाद टीम इंडिया का टॉप आर्डर बिखरता नजर आ रहा है.

खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं. विकेट पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ( 9*) व उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (8*) रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत ने अपने 50 रन 70 गेंदों में पूरे किए लेकिन इसके बाद टीम रनों के लिए जूझती हुई नजर आई.

सधी हुई शुरुआत के बाद भारतीय टीम सैम कुरैन द्वारा फेंके गए 14वें ओवर में लड़खड़ा गई. सैम कुरैन ने इस ओवर में भारत के 2 खिलाड़ियों को आउट किया. कुरैन ने पहले टिककर बल्लेबाजी कर रहे मुरली विजय को चौथी गेंद पर पवेलियन भेजा.

विजय उनकी गेंद को समझ नहीं पाए और एलबीडब्ल्यू हो गए. विजय ने 4 चौकों की मदद से 20 रन रन बनाए. इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए लोकेश राहुल भी जल्द पवेलियन लौट गए.

कुरैन ने राहुल को अंतिम गेंद पर अपना शिकार बनाया. इससे पहले 26 के निजी स्कोर पर कुरैन ने धवन को भी चलता किया. यानी अभी तक तीनों विकेट कुरैन के खाते में गए हैं.

कुरैन के इस शानदार प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर इस खिलाड़ी की एकतरफा सराहना हो रही है. वहीं भारतीय बल्लेबाजों को यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

The post किसने क्या कहा: सैम कुरैन के आगे बिखर गयी भारतीय टॉप आर्डर, ट्विटर पर ऐसे चुटकी ले रहें फैन्स appeared first on SportzWiki Hindi.