Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता हाकम सिंह का निधन

चंडीगढ़
 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता एथलीट हाकम सिंह का आज पंजाब के संगरूर में निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे और उनका यकृत तथा गुर्दे से जुड़ी बीमारियों का इलाज चल रहा था। 

वह 64 बरस के थे। हाकम सिंह ने बैंकाक में 1978 एशियाई खेलों में 20 किमी पैदल चाल का स्वर्ण पदक जीता। ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित हाकम सिंह ने 6 सिख रेजीमेंट में हवलदार के रूप में काम किया।

केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने उनके लिए 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की थी जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनके इलाज के लिए पांच लाख रुपये दिए थे। पंजाब के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने हाकम सिंह के निधन पर शोक जताया है।