भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच को जितने के लिए भारतीय टीम एक विकेट से दूर है। इस सीरीज में लगातार दो मैच हारने के बाद भारतीय टीम तीसरे मैच में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। तीसरा टेस्ट मैच लगभग इंग्लैंड हार ही गई। लेकिन इंग्लैंड टीम एक दिग्गज खिलाडी ने काऊंटी क्रिकेट में दोहरा शतक ठोक दिया है। जिस खिलाडी की हम बात कर रहे है वो है मोईन अली।
दरअसल मोईन को अब तक भारत के खिलाफ हुए तीनों टेस्ट में खेलने का मौका नहीं मिला है। ऐसे में उन्होंने अपना रुख काऊंटी क्रिकेट की ओर कर लिया। मोईन ने वॉर्कशयर की ओर से खेलते हुए यॉर्कशयर के खिलाफ न सिर्फ दोहरा शतक बनाया बल्कि अपनी टीम को मजबूत स्थिति में भी ले गए। इससे पहले यॉर्कशयर महज 216 रन बनाकर ऑल आऊट हो गई थी।
मोईन ने न सिर्फ दोहरा शतक बनाया, साथ ही ओपनर मिशेल के साथ मिलकर 295 रन की साझेदारी भी की। दरअसल यॉर्कशयर को 216 रनों पर सिमेटकर वॉर्कशयर की ओर से डी. मिशेल और टीसी फैल बल्लेबाजी करने आए थे। दोनों ने अपनी टीम के लिए पहले विकेट के लिए 111 रन जोड़े। फैल ने 101 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 45 रन बनाए। इसके बाद क्रीज पर आए मोईन अली ने करीब 80 की स्ट्राइक रेट से रन बनाने हुए दोहरा शतक ठोक दिया। मोईन ने 219 रनों की अपनी पारी में 380 गेंदें खेलीं।
इस दौरान उन्होंने 27 चौके और 4 छक्के भी लगाए। अपनी इस पारी के बाद मोइन अली ने अगले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में अपनी वापसी की दावेदारी मजबूत कर दी है। उन्होंने अपनी पारी में 27 चौके और 4 छक्के लगाए। इंग्लैंड की टीम में मोइन स्पिन ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं। भारत के खिलाफ इंग्लैंड की तरफ से उनकी अनदेखी करते हुए टीम में आदिल राशिद को मौका दिया गया। हालांकि अपनी इस पारी से मोइन ने साबित कर दिया कि वो अभी चूके नहीं हैं। मोइन ने टेस्ट में पांच शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं।
Herald