आपको बता दे भारत व इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के अगले दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का एलान तीसरे टेस्ट के बाद किया जाएगा । पहले तीन टेस्ट मैचों में कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे जिनका प्रदर्शन काफी खराब रहा । नॉटिंगम टेस्ट में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में आ गई है। इससे पहले टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 521 रनों का लक्ष्य दिया। आपको बता दे भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 110 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए। दूसरी पारी में भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली ने सबसे अधिक 103 रनों की पारी खेली, जबकि चेतेश्वर पुजारा ने 72 रन बनाए।
आपको बता दे की भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन में भारत ने एक मजबूत स्कोर खड़ा कर लिया है। वहीं दूसरी ओर यह टेस्ट मैच अपने करियर का पहला टेस्ट खेल रहे ऋषभ पंत के लिए भी यादगार साबित हो गया है। बता दें कि कल कप्तान कोहली ने दिनेश कार्तिक के स्थान पर युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम में जगह दी थी, साथ ही कप्तान कोहली ने ही ऋषभ पंत को टेस्ट कैप भेंट की थी .
आपको बता दे की हर कोई पंत की बल्लेबाजी से वाकिफ है और सभी को उम्मीद थी कि पंत अपने पहले मैच में धमाल करेंगे और यह काम उन्होंने दूसरी ही गेंद पर कर दिखाया. उन्होंने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत छक्के के साथ की । आपको बता दे 5 विकेट गिरने के बाद पंत बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने दूरी ही गेंद पर छक्का जड़ दिया । ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय वहीं दुनिया के 12वें बल्लेबाज बन गए. बता दें कि फिलहाल पंत 22 रन बनाकर नाबाद है ।
Herald