पाकिस्तान के विश्व विजेता कप्तान रहे इमरान खान अब अपने देश के वजीर ए आजम बनने जा रहे हैं। पाकिस्तान में हुए चुनावों में पाकिस्तान के इस महान क्रिकेटर ने एक मजबूत राजनेता के रूप में अपने आपको पेश करते हुए जबरदस्त जीत हासिल की। भले ही इनकी पार्टी तहरीक-ए -इंसाफ पूर्ण बहुतम हासिल नहीं कर सकी लेकिन सबसे बड़ी पार्टी बनने के साथ ही सरकार बनाने जा रही है।

इमरान खान 11 अगस्त को लेंगे प्रधानमंत्री की शपथ
ऐसे में इमरान खान अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। इनकी शपथ ग्रहण समारोह की तारीफ तय हो चुकी है और 11 अगस्त को वो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ले लेंगे। अब जब इमरान खान जैसे दिग्गज खिलाड़ी की जब ताजपोशी होगी तो वहां एक से एक दिग्गज सितारों के पहुंचने की उम्मीद है।

शपथ ग्रहण समारोह यादगार करने के लिए भारतीय दिग्गजों को दिया न्योता
पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री ने भले ही अपनी ताजपोशी के समारोह में भारतीय क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों को आमंत्रण भेजा है साथ ही भारत की फिल्मी दुनिया के सितारें भी इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनेंगे । इनमें क्रिकेटर सुनील गावस्कर, कपिल देव के साथ ही फिल्म अभिनेता आमिर खान को खास तौर पर आमंत्रित किया गया है जिससे उनका ये ताजपोशी का समारोह यादगार बन सके।

कपिल, सन्नी, सिद्धू और फिल्म अभिनेता आमिर खान को मिला आमंत्रण
पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर रहे इमरान खान ने अपने क्रिकेट करियर के खत्म होने के बाद राजनीति से नई पारी की शुरूआत की। उन्होंने तहरीक-ए-इंसाफ नाम की पार्टी की नींव रखी जो अब पाकिस्तान में सरकार चलाने जा रही है। तहरीक-ए-इंसाफ के प्रवक्ता फवाद चौधरी ने बताया कि “भारत से पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सुनील गावस्कर, कपिल देव, नवजोत सिंह सिद्धू के साथ बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को न्योता दिया गया है।”

तहरीक-ए-इंसाफ ने किया था 116 सीटों पर कब्जा
आपको बतां दे कि पाकिस्तान में पिछले महीनें 25 जुलाई को वहां के आम चुनाव हुए। इन चुनावों में इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी जिसने 272 सीट में से 116 सीट पर कब्जा किया। हालांकि वो पूर्ण बहुमत से 21 सीट दूर रह गए लेकिन प्रवक्ता फवाद चौधरी ने दावा किया है कि वो दूसरी पार्टियों के समर्थन से पूर्ण बहुमत जुटा लेंगे।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में इमरान खान की ताजपोशी में इन भारतीय सेलिब्रिटीज को मिला न्योता appeared first on SportzWiki Hindi.