Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत की हार के बाद भी विराट कोहली को हुआ ये शानदार फायदा

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने 31 रन से जीत लिया। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम मैच हार गयी लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ एजबस्टन के मैदान में पहले क्रिकेट टेस्ट में शानदार शतक लगाने वाले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के अब एक अच्छी खबर सामने आयी है। बताया जा रहा है कि हाल ही में जारी की गयी आईसीसी रैंकिग लिस्ट में विराट कोहली शीर्ष पर पहुंच गए। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कोहली ने 149 और 51 रन की पारियां खेली है। साथ ही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने पहली जीत के साथ ही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

खबरों के अनुसार आईसीसी रैंकिग ने हाल ही में अपनी नई सूची जारी की है इसमें कोहली 934 अंक के साथ भारत के शीर्ष रैंकिग बल्लेबाज हैं। इसके साथ ही दिसंबर 2015 से शीर्ष स्थान पर रहने वाले स्मिथ पर अब कोहली ने पांच अंक की बढ़त बना ली है। इससे पहले भारतीय बल्लेबाजो में सचिन तेंदुलकर जनवरी 2011 में दक्षिण अफ्रीका के जैक कालिस के साथ दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बने थे। साथ ही कोहली के बाद इस सूची में शीर्ष दो स्थान पर आस्ट्रेलिया के महान डोनाल्ड ब्रैडमैन (961) और स्टीव स्मिथ (947) शामिल हैं।

कोहली के अलावा भारतीय टीम से लोकेश राहुल 19वें स्थान पर जबकि अजिक्य रहाणे 22वें पायदान पर हैं। मुरली विजय और शिखर संयुक्त 25वें स्थान पर हैं। गेंदबाजों की सूची में भारतीय आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 14 अंक के साथ चौथे स्थान हैं। इशांत शर्मा 25वें नंबर पर और मोहम्मद शमी 19वें पायदान पर हैं। हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच में इंग्लैंड ने 194 रन बनाने थे लेकिन भारतीय टीम 54.2 ओवर में 162 रन पर सिमट गई।



Herald