इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की श्रृखंला में भारतीय टीम ने आज इंग्लैंड को 203 रनों से हराकर तीसरा टेस्ट जीत लिया। आपकों बता दें की इससे पहले के दो टेस्ट मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा था और इंग्लैंड ने दोनों मैच जीतकर श्रृंखला में 2.0 से बढ़त बना ली थी, इससे पहले इंग्लैंड भारत से एक वनडे सीरिज भी जीत चुका है।
एशियाई खेल: अब भारतीय महिला हॉकी टीम ने लगाई गोलों की झड़ी, ये रिकॉर्ड बनाने से चूकी
इंग्लैंड के हाथों दोनों टेस्ट मैच हारने के बाद टीम की चारों तरफ बुराई शुरू हो गई थी और एक टीम टीम के कप्तान कोहली ने सोशल मीडिया पर कहा सब लोगों को हम पर भरोसा करना होगा, और आज यही हुआ टीम ने आज इंग्लैंड को 203 रनों से हरा दिया।
मैच जीनतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उनकी टीम ने कभी खुद पर भरोसा करना बंद नहीं किया हालांकि इंग्लैंड के हाथों पहले दो टेस्ट में हारने के बाद कई लोगों का भरोसा टीम पर से उठ गया था ।
कोहली ने कहा हम श्रृंखला में 0.2 से पीछे थे और कई लोगों का भरोसा हम पर से उठ गया। हमें खुद पर भरोसा था और यही वजह है कि अब अंतर 1.2 का है। उन्होंने कहा की हमे भरोसा है कि हम श्रृंखला जीत सकते हैं।
इंग्लैंड कोच ने विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान, कह दिया उनकों इस समय का सबसे...
आपकों बता दें की पांच टेस्ट मैचों की श्रृखंला में विराट कोहली ने दो शतक लगाए है। जब उनसे मीडिया ने पूछा की क्या 2014 में बल्लेबाजी में नाकाम रहने का बोझ अब उतर गया है, तो कोहली ने कहा, मैने 2014 की विफलता के बारे में नहीं सोचा लेकिन टीम की जीत में योगदान देकर खुश हूं।