Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रविकांत चोपड़ा बने डीडीसीए के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी

नई दिल्ली। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने मंगलवार को रविकांत चोपड़ा को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। वहीं पी.सी. वैश को मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) और जी.आर. सक्सेना को मुख्य संचालन अधिकारी (सीओओ) नियुक्त किया है।

डीडीसीए ने एक बयान जारी कर कहा है कि यह नियुक्तियां लोढ़ा समिति की सिफारिशों के मुताबिक की गई हैं। चोपड़ा पूर्व में भारतीय डिफेंस सर्विसेस में काम कर चुके हैं। वह रक्षा मंत्रालय में महानिदेशक भी रह चुके हैं।  वह मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एज्यूकेशन एंड रिसर्च में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में काम कर चुके हैं।

वहीं सीएफओ वैश नेशनल टैक्सटाइल कोर्पोरेशन (एनटीसी) में प्रबंधकिय निदेशक के तौर पर काम कर चुके हैं। डीडीसीए ने नए अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा, “इन लोगों के पास अपार अनुभव और प्रतिभा है। मुझे उम्मीद है कि डीडीसीए में पारदर्शिता लाने के लिए काम करेंगे।”

The post रविकांत चोपड़ा बने डीडीसीए के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.