इंटरेनट डेस्क। भारत और इंग्लैड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल जारी है। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम ने दो विकेट खोकर 43 रन बना लिए हैं। इधर पांच टेस्ट मैचों की सीरिज में दो टेस्ट मैच गवा चुकी भारतीय टीम के लिए ये मैच करो या मरो की स्थिति वाला है, भारत अगर ये मैच हार जाता है तो इंग्लैंड टेस्ट सीरिज भी जीत जाएगा। इससे पहले इंग्लैंड भारत से वनडे सीरिज जीत चुका है।
ये हैं वो दिग्गज क्रिकेटर्स जो मैदान में नजर आ चुके है कमेंट्री करते हुए, चौंक जाओंगे नाम जानकर
इधर भारतीय कप्तान की शतकीय पारी के बाद इंग्लैंड के सहायक कोच पॉल फारब्रेस ने टीम के शीर्ष बल्लेबाजों को भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से सीख लेने की बात कही, उन्होंने कहा की टीम के बल्लेबाजों को धैर्य दिखाना चाहिए।
आपकों बता दें की भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 161 रन सिमट गई जिन्हें दूसरी पारी में जीत के लिए 521 रन का लक्ष्य मिला है।
फारब्रेस ने कहा, मैं इस बात को मानता हूं कि एक खिलाड़ी हमेशा दूसरे खिलाड़ी का खेल देखकर उससे कुछ ना कुछ जरूर सीखता है और मुझे लगता है कि हमारे खिलाड़ियों को विराट कोहली को देखकर उससे कुछ सीखने की जरूरत है। फारब्रेस ने कहा वह कैसे गेंद को खुद तक आने दे रहा था। जिससे हमें तीसरे और चौथे स्लिप को हटना पड़ा।
ये हैं वो बल्लेबाज जिन्होंने करियर में लगाए सबसे ज्यादा छक्के, लिस्ट में ये भारतीय भी शामिल
उन्होंने यह भी कहा, की आप सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को दूसरे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों से सीखते हुए देखना चाहते है और कोशिश करते है कि खुद को अपने खेल के मुताबिक ढाल सके। मुझे लगता है इस समय इसके लिए कोहली अच्छा विकल्प कोई और नहीं है। आपकों बता दें की कोहली ने तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपना 23वां शतक लगाते हुए 103 रन की पारी खेली थी और इस श्रृंखला में उनकी यह दूसरी शतकीय पारी है।