Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अनिल कुंबले इन भारतीय खिलाड़ियों को देते थे खूब मौके लेकिन शास्त्री कर रहे है नजरअंदाज

भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले दो साल में दो अलग-अलग कोच के मार्गदर्शन खेलने का अनुभव हासिल किया। पिछले एक साल से मौजूदा कोच रवि शास्त्री की कोचिंग में खेल रहे हैं तो उससे पहले के एक साल तक अनिल कुंबले टीम के कोच थे। लेकिन यहां पर एक अंतर साफ है कि दोनों की मानसिकता में बहुत बदलाव है।

कुंबले की कोचिंग मे मौका पाने वाले ये खिलाड़ी शास्त्री की कोचिंग में हैं खाली हाथ

इन दिनों जिस तरह से विराट कोहली और अनिल कुंबले की जुगलबंदी जिस तरह से खिलाड़ियों को मौका देती थी और वो खिलाड़ी प्रदर्शन करने में भी कामयाब रहे तो वहीं अब रवि शास्त्री की कोचिंग में उन खिलाड़ियों को लगातार खाली हाथ रहना पड़ रहा है।  तो आईए आज हम आपको उन खिलाड़ियों से रूबरू करनाते हैं जिनको अनिल कुंबले की कोचिंग में मिलता था मौका लेकिन रवि शास्त्री ने अब तक नहीं जताया विश्वास……

अमित मिश्रा

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी लेग स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा ने भारतीय टीम के लिए तीनों ही फॉर्मेट में खेलने में सफलता हासिल की है। अमित मिश्रा ने इस दौरान कई मौको पर बेहतरीन प्रदर्शन किया।

अमित मिश्रा को अनिल कुंबले की कोचिंग में वापसी का मौका मिला था और उन्होंने साबित भी किया लेकिन जब से रवि शास्त्री टीम के कोच बने हैं अमित मिश्रा टीम से बाहर हैं।

जयंत यादव

भारत के दौरे पर साल 2016 में इंग्लैंड की टीम आयी हुई थी। इस दौरान भारत के लिए सबसे बड़ी सफलता टेस्ट सीरीज जीतने के साथ ही एक स्टार ऑलराउंडर जयंत यादव के रूप में खिलाड़ी मिला।

जयंत यादव ने उस टेस्ट सीरीज के दौरान बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में हाथ दिखाए और इतना ही नहीं एक शतक भी जड़ा। लेकिन रवि शास्त्री के कोच पर पर आने के बाद तो जयंत के सितारें गर्दिश में चले गए। वो उस समय से टीम से बाहर ही हैं।

केदार जाधव

भारतीय क्रिकेट टीम में वनडे फॉर्मेट में मिडिल ऑर्डर के धाकड़ बल्लेबाज के रूप में अपनी छवि बनाने वाले केदार जाधव ने एक समय तो ऐसा लग रहा था कि केदार भारतीय टीम के विश्वकप 2019 की योजना का हिस्सा होंगे ,लेकिन अब नजर आ रहा है कि केदार जाधव का इसमें जिक्र भी नहीं होगा।

केदार पिछले लंबे समय से बाहर हैं यानि उन्हें जहां कुंबले की कोचिंग में जबरदस्त मौके मिले तो वहीं रवि शास्त्री की कोचिंग में इक्के-दुक्के ही मौके नसीब हुए हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post अनिल कुंबले इन भारतीय खिलाड़ियों को देते थे खूब मौके लेकिन शास्त्री कर रहे है नजरअंदाज appeared first on SportzWiki Hindi.