ज़हीर खान भारतीय टीम के शानदार तेज गेंदबाज रहे हैं. क्रिकेट में कई उपलब्धियां पाने के बाद ज़हीर ने 2015 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. इसके बाद नंबर 2017 में ज़हीर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे से शादी रचाई. सागरिका 2007 में आयी शाहरुख़ खान स्टार फिल्म चक दे इंडिया में एक अहम भूमिका में दिखाई दी थीं.
सागरिका को अब क्रिकेट की बेहतर समझ : ज़हीर

चक दे इंडिया फिल्म में शाहरुख़ खान भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच की भूमिका में नज़र आए थे. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए भाषण दिया था. जिसका ज़िक्र जब ज़हीर खान से बॉलीवुड डॉट कॉम द्वारा लिए गए इन्टरव्यू के दौरान किया गया तो उन्होंने कहा ”बिल्कुल, शाहरुख़ फिल्म में शानदार थे. उनके द्वारा दिया गया 70 मिनट का भाषण हर किसी को याद है.”
आगे ज़हीर ने कहा कि उन्हें उस दौरान मालूम नही था कि वह उस फिल्म की प्रीती साभारवाल (सागरिका घाटगे) से शादी करने वाले हैं. साथ ही उन्होंने कहा अगर अब वह वही फिल्म देखते हैं, तो अधिक ध्यान देंगे कि उनकी पत्नी क्या कर रही है.
जब ज़हीर से पूछा गया कि क्या सागरिका क्रिकेट की बारीकियों को समझती हैं. इस पर ज़हीर ने कहा ”हाँ, वह समझती हैं, खासकर मेरे साथ आईपीएल का एक पूरा सीजन देखने के बाद. इसलिए वह इसमें काफी बेहतर हैं अब. जब मैं अपने दोस्तों से मिलता हूं, तो अंततः क्रिकेट पर बात हो ही जाती है. (हँसते हुए) इसलिए उसके पास कोई रास्ता नही बचता.”

ज़हीर खान इस बात को अच्छा मानते हैं कि वह जब अपने क्रिकेट करियर की ऊँचाइयों पर थे, उस समय वह सागरिका से नही मिले. उन्होंने कहा ”उन्हें कई बलिदान देने होते. मेरे पास उस समय पर्याप्त समय नहीं था. क्योंकि एक तेज गेंदबाज बनना आसान नहीं होता है. एक तेज गेंदबाज के तौर पर फिट रहना और स्तर को बनाए रखना एक चुनौती होती है.”
The post ज़हीर खान ने कहा अगर मै टीम इंडिया का होता तो नहीं करता सागरिका घाटगे से शादी appeared first on SportzWiki Hindi.