स्पोर्ट्स डेस्क।इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में खेले जा रहे 18वें एशियाई खेलों में भारत एक स्वर्ण पदक जीतने से चूक गया है। भारत की हॉकी टीम को मलेशियाई टीम ने पेनल्टी शूटआफ में हराकर एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के साथ तोक्यो ओलंपिक 2020 में सीधे प्रवेश करने से रोक दिया है। भारतीय टीम को कल मलेशियाई टीम ने 7- 6 से हरा दिया है। भारत को अगर कास्य पदक जीतना है तो उसे पाकिस्तान को हराना होगा। जापान ने पाकिस्तान को दूसरे सेमीफाइनल में 1-0 से हराया था।
इन खेलों में भारत की टीम हॉकी में अच्छा प्रदर्शन करके दिखा रही थी लेकिन कल के मैच में शूटआफ में कई मौके गंवाए जिसके कारण वह मैच हार गई। मलेशिया ने शानदार प्रदर्शन करके भारत को हराकर दूसरी बार एशियाड फाइनल में प्रवेश किया है। इस बार के एशियाई खेलों में भारत सबसे बड़े दल के साथ इन खेलों भाग ले रहा है और इसमें 572 खिलाड़ी है जिसमें 312 पुरुष और 260 महिलाएं है। इस बार भारतीय खिलाड़ी लगभग 36 खेलों में भाग ले रहे हैं। तीरंदाजी, ऐथलेटिक्स, बैडमिंटन, जिम्नैस्टिक, गोल्ड, हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, कर्राटे और कुराश जैसे खेलों मे भाग ले रहे हैं। एशियाई खेलों के इतिहास में भारत ने अब तक 139 गोल्ड मेडल के साथ कुल 616 पदक जीतने में सफल हुआ है।
इस बार के खेलों में भारत ने अब तक कुल 59 पदक अपने नाम किए है। लेकिन इस बार के खेलों में जकार्ता में चल रहे एशियन गेम्स 2018 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। अपने बेहतरीन प्रदर्शन से देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का दिल जित रहे हैं। भारत अब तक 59 पदकों के साथ अकं तालिका में आठवें स्थान पर है और भारत ने 13 स्वर्ण, 21 रजत और 25 कांस्य जीत लिये है। अगर आज के मैच में भारत पाकिस्तान को हरा देता है तो कांस्य पदक अपने नाम करके अपनी लाज बचा सकता है।
Herald