इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के नए वजीर-ए-आलम बनने जा रहे इमरान खान 11 अगस्त को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे। इसके लिए भारत के कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण नहीं मिला है। लेकिन जिनको निमंत्रण भेजा गया है उनमें कपिल देव, सुनील गावस्कर, नवजोत सिंह सिद्धू शामिल है।
पीएम मोदी स्वयं की और भाजपा की खोई विश्वसनीयता बचाने में जुटे हैः अखिलेश
इस निमंत्रण के बाद पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंहसिद्धू ने गुरूवार को कहा कि वह इमरान खान के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने को लेकर 11 अगस्त को इस्लामाबाद में होने वाले समारोह में शिरकत करेंगे।
सिद्धू ने चंडीगढ़ प्रैस क्लब में ;मीट द प्रैस कार्यक्रम के दौरान एक सवाल के जवाब में इस बात को स्वीकार किया। सिद्धू ने कहा की उन्हें निमंत्रण मिला है और उन्होंने इसकों स्वीकार भी कर लिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इमरान खान का आमंत्रण मिला है और यह उनके लिये सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कोई जाये या न जाये वह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिये जरूर पाकिस्तान जाएंगे।
सिद्धू ने इमरान खान को उनकी तहरीक ए इंसाफ पार्टी के पाकिस्तान में नेशनल असेम्बली के लिए चुनावों में मिली जीत के लिए बधाई दी थी।
इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए इन दिग्गज भारतीयों को मिला न्यौता
सिद्धू ने बताया की इमरान खानखिलाड़ी रह चुके है और खिलाड़ी दो देशों के बीच पुल और कड़ी का काम कर लोगों को जोड़ते हैं ऐसे में उनकी बात पर विश्वास किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वयं उनकी दिली इच्छा है कि दोनों देशों के लोगों के बीच मेलजोल बढ़े और वह बिना किसी रूकावट के सीमा के आर-पार आ जा सकें।