Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

समरसेट टीम के खिलाड़ी जोहान मायबर्ग ने क्रिकेट से लिया संन्यास

इंग्लैंड काउंटी टीम समरसेट के स्टार बल्लेबाज जोहान माइबर्ग ने संन्यास की घोषणा कर दी है। वह इस सत्र के बाद क्रिकेट छोड़ देंगे। हाल में ही उन्होंने टी-20 ब्लास्ट के मुकाबले में एसेक्स के खिलाफ 44 गेंदों में 103 रनों की पारी खेली थी।

ऐसा रहा है करियर

जोहान मायबर्ग ने 108 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 6841 रन बनाने के साथ ही 45 विकेट भी चटकाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने 118 लिस्ट ए मैच भी खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 2949 रन बनाने के साथ ही 25 विकेट भी चटकाए हैं। इसके अलावा टी-20 मैचों में भी उन्होंने करीब 2000 रन बनाये हैं।

समरसेट टीम को लिखा ओपन लेटर

क्रिसिन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक मायबर्ग ने समरसेट टीम को एक खुला खत है, जिसमें उन्होंने सभी को धन्यवाद बोला है। उन्होंने लिखा

“यह मेरे लिए कितना खास स्थान रहा है और मैंने यहां टांटन में घर पर ऐसा महसूस किया है। मेरे लड़के जोशुआ का जन्म मुस्ग्रोव पार्क हॉस्पिटल में हुआ था और मुझे पूरा विश्वास है कि अब मेरे पास मेरी नसों में सोमरसेट का खून दौड़ रहा है।

मूल रूप से दक्षिण अफ्रीका के हैं मायबर्ग

जोहान मायबर्ज का जन्म दक्षिण दक्षिण में हुआ था। दक्षिण अफ्रीका की टीम के लिए उन्होंने अंडर-19 मैच भी खेले हैं। वह दक्षिण आफ्रिके के कप्तान ग्रेम स्मिथ के साथ भी खेल चुके हैं। इसके बाद वह न्यूजीलैंड चले गए जहाँ उन्होंने ऑकलैंड टीम के लिए भी खेला। उनके बाद 2010 उन्होंने हैम्पशायर के साथ कोलपक डील कर इंग्लैंड चले गए।

हैम्पशायर के बाद वह डरहम टीम के साथ जुड़े। उसके एक साल बाद ही वह समरसेट के साथ जुड़ गए।

उनके बारे में समरसेट के डायरेक्टर ने कहा

“काउंटी के साथ अपने समय के दौरान, जोहान समरसेट परिवार का एक प्रमुख हिस्सा रहे हैं। वह न केवल एक शानदार क्रिकेटर और एथलीट है, बल्कि क्लब के साथ जुड़े सभी के लिए एक शानदार दोस्त भी हैं।”

The post समरसेट टीम के खिलाड़ी जोहान मायबर्ग ने क्रिकेट से लिया संन्यास appeared first on SportzWiki Hindi.