आज 15 अगस्त का दिन है और इसी दिन भारत ने अपनी आजादी को हासिल किया था। इस आजादी का आज 72वें साल का जश्न मनाया जा रहा है। पूरे भारत देश में स्वाधिनता दिवस की खुशी छायी हुई है। आज के दिन हर कोई भारतीय अपने एक दूसरे साथियों को देश की आजादी के दिन की बधाई दे रहा है।
भारत आज मना रहा है अपना 72वां स्वतन्त्रता दिवस
हमारे पूरे देश में खुशी और उल्लास के साथ आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। बधाईयों का तांता जो कल रात से शुरू हुआ वो आज भी चल रहा है। इसी बीच भारत को उनके पडौसी मुल्क से भी स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं देने का एक संदेश आया है।

पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने दी भारत को शुभकामनाएं
पडौसी मुल्क पाकिस्तान से भारत के स्वाधिनता दिवस के मौके पर ये शुभकामना संदेश पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने दिया है। शाहिद अफरीदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि,

“हमारे सीमा पार हमारे पड़ोसी देश भारत को स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं। मैं ईमानदारी से उम्मीद करता हूं कि इस साल से पाकिस्तान और भारत दोनों ही बेहतर शांतिपूर्ण और समृद्धी के क्षेत्र के लिए अपने मुद्दों का हल करने की दिशा में काम करेंगे। जहां पर भारत-पाक क्रिकेट मैच भी हर बार आयोजित किए जा सके।”
Happy Independence Day to #India, our neighbors across the border. I sincerely hope that from this year onwards, both Pakistan and India work towards resolving their issues for a better, peaceful and prosperous region where India Pak cricket matches can also be frequently held.
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) August 15, 2018
शाहिद अफरीदी के द्वारा भारत को स्वाधिनता दिवस की बधाई देने पर कई भारतीय फैन खुश हुए। इसी खुशी में अफरीदी को लेकर ऐसा रहा रिएक्शन
Thank you lala I'm indian but great fan of your power hitting sir
— Manu Tripathi (@ManuTri29320215) August 15, 2018
Imran Is The New PM Of #Pak So Now We hope India & Pak Cricket matching Coming
— StarManjeet (@StarManjeet1) August 15, 2018
Happy independence Day to India and all Indian brothers from Pakistan. Hope we create positive relationships between each other & bilateral series be played with love and friendship. pic.twitter.com/rKzR33Q8Uq
— Uzair
(@Uzairsiddiqui_8) August 15, 2018
I hope we get the same peaceful message from their side.
— Sabeen Riaz (@ITheTaurus) August 15, 2018
शाहिद अफदीरी पहले भी भारत के प्रति दिखा चुके हैं अपना सम्मान
आपको बता दें कि शाहिद अफरीदी ने पिछले साल भी भारत के स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर बधाई दी थी। तो वहीं इसी साल की शुरुआत में स्विटजरलैंड में खेले गए आइस क्रिकेट के दौरान स्टेडियम में एक भारतीय फैन के साथ फोटो सेशल के दौरान शाहीद अफरीदी ने जब तिरंगा को उलटा देखा तो उन्होंने उस फेन को तिरंगा सीधा करने को कहा साथ ही उस तिरंगे के पास खड़े रहकर फोटो भी खिंचवाया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए शाहिद अफरीदी ने भारत से की ये मांग appeared first on SportzWiki Hindi.

(@Uzairsiddiqui_8)