Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पृथ्वी और विहारी ने टेस्ट टीम में शामिल होने से पहले बना चुके हैं ये रिकॉर्ड 

स्पोर्ट्स डेस्क।भारत और इंग्लैंड के ​​बीच खेली जा रही टेस्ट मैच सीरीज के अंतिम दो मैचों के लिए पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी के रूप में दो युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। पृथ्वी को अगर इस सीरीज के किसी भी मैच ​मौका दिया जाता है तो वह टेस्ट मैच में डेब्यू करने वाले 292वें खिलाड़ी बन सकते है। पृथ्वी ने अपनी कप्तानी में देश को अंडर-19 विश्व कप का खिताब भी दिलाया है। कुछ सालों पहले पृथ्वी ने स्कूली क्रिकेट के एक मैच में 500 रनों से ज्यादा की पारी खेलकर सबको हैरान कर दिया था। इसके बाद इस खिलाड़ी ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर चयनकर्ताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया है। शॉ को कई लोग भातरीय क्रिकेट का दूसरा सचिन भी कहते हैं। पृथ्वी शॉ ने प्रथम श्रेणी के 14 मैचों में 56.72 की औसत से 1418 रन बनाए है। इसके साथ शॉ ने सात शतक के साथ पांच अर्धशतक भी लगाये है। इस खिलाड़ी क्रिकेट तीनों प्रारूपों में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करके दिखाया है। इस खिलाड़ी की बल्लेबाजी करने की तकनीकी को देखकर सब लोग उनकी तारीफ करते हैं।


हनुमा विहारी के बारे में बहुत कम लोग जानते है लेकिन आंध्र प्रदेश टीम के कप्तान विहारी ने भारतीय टीम के चयनकर्ताओं को अपने बल्लेबाजी से उनकी तरफ ध्यान खिचा है। इंग्लैंड दौरे पर लिस्ट ए टीम का हिस्सा रहे हनुमा ने चार पारियों में 291 रन बनाकर भारतीय टीम में अपनी दावेदार पक्की करने का इशार कर दिया था। इस 2016-17 के डोमेस्टिक सीजन में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका औसत 59.79 होने के साथ फर्स्ट क्लास करियर में वो 15 शतक और 24 अर्धशतक लगा चुके हैं।


आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिक्या रहाणे, करुण नायर, दिनेश कार्तिक, रिषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और हनुमा विहारी।



Herald