Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शर्मनाक: विराट कोहली के आउट होने की वीडियो शेयर कर दिग्गज का मजाक बना रही है ऑस्ट्रेलियाई मीडिया

विराट

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए इंग्लैंड में असल परीक्षा आज से शुरू हो रही है. आपको बता दें, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी बुधवार को दोपहर 3:30 बजे से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा. इंग्लैंड की धरती पर टीम इंडिया के कप्तान व दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली का रिकॉर्ड बेहद ख़राब रहा है. इसे देखते हुए फैन्स कयास लगा रहे है कि विराट इस बार हालत से कैसे निपटेंगे.

वैसे तो विराट के चर्चा हमेशा दुनिया भर में रहते हैं. लेकिन ऑस्ट्रेलियाई मीडिया थोड़ा ज्यादा ही टीम इंडिया के कप्तान को तवज्जों देती है. कंगारू मीडिया ने हमेशा की तरह इस बार भी विराट को ट्रोल करने के मकसद से एक वीडियो शेयर किया है. साथ ही उन्होंने कैप्शन दिया है,

” विराट का इंग्लैंड में फेवरेट शॉट.” दरअसल, विराट अक्सर इंग्लैंड में ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों को छेड़ने के चक्कर में आउट होते हैं. पीछे दौरे पर इंग्लिश टीम के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने विराट को इसी गेंद से लागातार कई बार शिकार बनाया था.

ऑस्ट्रेलिया मीडिया ने जो वीडियो साझा किया है उसमें दिखाया है कि यह दिग्गज बल्लेबाज दुनिया के किसी कोने में गेंदबाजों की कैसे बखिया उधेड़ता है, लेकिन जब बारी इंग्लैंड की आती है तो यह फ्लाप हो जाते है. यह कोई पहली बार नहीं है. कंगारू मीडिया विराट की हमेशा से आलोचना करती रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि विराट के आगे कंगारू टीम के बैन कप्तान स्टीवन स्टीम कही दूर दूर तक नहीं टिकते.

आपको बता दें, 2014 के इंग्लैंड दौरे पर विराट कोहली इंग्लिश गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आए थे. आलम ये था कि आज जो विराट कोहली दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज माने जा रहे हैं, उस दौरे के पांच मैचों में वो 13.40 की औसत से कुल 134 रन ही बना पाए थे. विराट कोहली को उस दौरे पर चार बार इंग्लैंड के दिग्गज पेसर जेम्स एंडरसन ने आउट किया था.

Virat Kohli's England issues

Virat Kohli's favourite shot in England 😏

Gepostet von FOX Sports Australia am Montag, 30. Juli 2018

वैसे, तमाम दिग्गजों का यही मानना है कि 2014 के विराट कोहली और मौजूदा विराट कोहली में काफी अंतर है। विराट कोहली में उस दौरे के बाद काफी बदलाव आए और देखते-देखते वो दुनिया के शीर्ष बल्लेबाज भी बने और टीम के कप्तान भी। कई पूर्व दिग्गजों की मानें तो विराट कोहली 2014 के उस दौरे को पीछे छोड़कर इस बार अपना अलग रूप दिखाएंगे।

The post शर्मनाक: विराट कोहली के आउट होने की वीडियो शेयर कर दिग्गज का मजाक बना रही है ऑस्ट्रेलियाई मीडिया appeared first on SportzWiki Hindi.