स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच ट्रेंटब्रिज स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस सीरीज के तीसरे मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम को इस सीरीज की पहली जीत मिलने वाली है। इस सीरीज में पहली बार ऐसा लगा है की भारतीय टीम दुनिया की नंबर एक टीम है। इस मैच में थोड़ी खराब बल्लेबाजी के बाद भी टीम के कप्तान और उप कप्तान ने टीम को सकंट से बाहर निकालने का काम किया है। इस सीरीज में पहली बार ऐसा हुआ की दो बल्लेबाज शतक लगाने के करीब पहुंच का आउट हुए है। इस सीरीज में पहली बार भारतीय टीम की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरूआत देने का काम किया है।
लेकिन भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली (97) और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (81) ने चौथे विकेट के लिए 159 रन की शानदार साझेदारी करके टीम को सकंट से बाहर निकाला है। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 329 रन बनाये और इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को 161 रन पर रोकने में सफल हुई है। इस बार भी भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। भारतीय टीम के आलराउंडर हार्दिक पांड्या (28 रन पर पांच विकेट) लेकर इंग्लैंड को आॅल आउट करने में सबसे ज्यादा योगदान दिया। पहली पारी में भारत को 168 रन की बढ़त मिली और दूसरी पारी में भारत में ने 2 विकेट खोकर 124 रन बना लिए है। इस प्रकार भारत को कुल 292 रन की बढ़त बना ली है।
इस सीरीज में पहली बार रहाणे के बल्ले से रन निकले हैं और इस सीरीज में कोहली के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है। तीसरे मैच में रहाणे ने 81 रनों की शनदार पारी खेलकर टीम को सकंट से बाहर निकाला और अपने करियर के 3 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। रहाणे को 3 हजार रन पूरा करने के लिए टेस्ट की 81 पारियों का सामना करना पड़ा है। रहाणे ने अब तक अपने टेस्ट करियर में 9 शतक और 13 अर्धशतक लगाए है। रहाणे ने अपने 48वां टेस्ट में 3 हजार रन बनाने का कारनाम किया है।
Herald