Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साउथ अफ्रीका की कमान मिलते ही क्विंटन डी कॉक ने उठाया बड़ा कदम

साउथ अफ्रिफा के नियमित कप्तान फाफ डू प्लेसिस हाल में ही कंधे की चोट से श्रीलंका की सीरीज से बाहर हो गए थे. उनके बाहर होने के बाद टीम की कमान स्टार विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक को दी गई है. टीम की कमान मिलने के बाद ही डीकॉक ने बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने एक बड़ा करार तोड़ दिया है.

चोट की वजह से थे परेशान 

साउथ अफ्रिका के स्टार क्विंटन डी कॉक ने हाल में ही इंग्लिश काउंटी टीम नॉटिंघमशायर के साथ मौजूदा सीजन में चार मैच खेलने का करार किया था. इस दौरान नॉटिंघमशायर ने अपने जारी बयान में कहा था कि क्विंटन डी कॉक ने ये करार अब तोड़ दिया है. आप को बता दे कि  न्‍यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान डी कॉक के सीधे हाथ की सबसे छोटी उंगली पर चोट लगी थी. उन्‍हें एक बार फिर इस उंगली में दर्द उठने लगा है.

टीम मैनेजमेंट ने दी थी सलाह 

आप को बता दे कि इस चोट की वजह से टीम मैनेजमेंट क्विंटन डी कॉक को ये सलाह दी थी कि वो काउंटी क्रिकेट खेलने न जाएं. इस दौरान वो इस दौरान आराम करें ताकि आगे आने वाले दिनों में व्‍यस्‍त शिड्यूल के दौरान वो टीम का हिस्‍सा बन सके और चोट की वजह से बाहर न हो.

वहीं दूसरी तरह नॉटिंघमशायर की तरफ से क्विंटन डी कॉक के खेलने से मना करने के बाद जारी बयान में कहा गया कि डी कॉक जैसे खिलाड़ी के खेलने से मना करने से हम काफी निराश हैं.  वो काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी है, लेकिन वो क्रिकेट साउथ अफ्रीका के केंद्रीय अनुबंध के अंदर आने वाले खिलाड़ी हैं. इस तरह की प्रोफाइल वाले खिलाड़ी का काउंटी खेलने से पीछे हटने का खतरा हमेशा ही बना रहता है.  वहीं अब देखना दिलचस्प रहेगा कि डीकॉक कैसे खुद को ज्यादा से ज्यादा समय के लिए फिट रख सकते हैं.

The post साउथ अफ्रीका की कमान मिलते ही क्विंटन डी कॉक ने उठाया बड़ा कदम appeared first on SportzWiki Hindi.