इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट के मैदान में आए दिन नए—नए रिकॉर्ड देखने को मिलते है। मैदान में हर खिलाड़ी कोई न कोई अनचाहा रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल करना चाहता है। आज हम आपको क्रिकेट के मैदान में अपने अन्तर्राष्ट्रीय करियर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारें में बताने जा रहे है।
शाहिद अफरीदी : शाहिद अफरीदी पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व आॅलराउंडर खिलाड़ी है। पाक के इस आॅलराउंडर खिलाड़ी ने कई मैचों में अपनी शानदार गेंदबाजी व बल्लेबाजी से टीम को मैच जीताने में अहम योगदान दिया है। शाहिद अफरीदी ने अपने अन्तर्राष्ट्रीय करियर में 524 मैचों की 508 पारियों में सबसे ज्यादा 476 रन बनाए है।
क्रिस गेल : वेस्टइंडीज के खतरनाक बल्लेबाज क्रिस गेल ने कई मैचों में गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है। क्रिस गेल ऐसे बल्लेबाज है जो किसी भी वक्त गेंदबाजों के लिए सिरदर्द बन सकते है। क्रिस गेल ने अपने अन्तर्राष्ट्रीय करियर में 440 मैचों की 510 पारियों में 468 छक्के लगाने में सफलता हासिल की है। गेल टी20 के आक्रामक बल्लेबाज है।
ब्रेंडन मैकुलम : ब्रेंडन मैकुलम न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान व आक्रामक बल्लेबाज है। कीवी टीम के इस तूफानी बल्लेबाज ने अपने करियर में 432 मैचों की 474 पारियों में 398 छक्के लगाने में कामयाबी हासिल की है। मैकुलम ने अपने वनडे करियर में 6083 रन बनाए है।
सनथ जयसूर्या : श्रीलंका के पूर्व कप्तान व आॅलराउंडर खिलाड़ी सनथ जयसूर्या ने अपने करियर में अहम मुकाबलों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। जयसूर्या ने अपने करियर में 586 मैचों की 651 पारियों में 352 छक्के जड़े है।
महेन्द्र सिंह धोनी : भारत के पूर्व कप्तान व शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी ने क्रिकेट के मैदान में कई अनचाहे रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। धोनी ने अपने अन्तर्राष्ट्रीय करियर में 502 मैचों की 496 पारियों में 342 छक्के जड़े है।