Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लॉर्ड्स में टीम इंडिया की लंच के मेन्यू में दिखा बीफ, मचा बवाल

बीसीसीआई के एक ट्वीट पर विवाद खड़ा हो गया है. इस ट्वीट में टीम इंडिया के लिए लॉर्ड्स के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के लंच का मेन्यू दिया है. जिसमें एक बीफ डिश भी शामिल है. जिसे देखने के बाद इसका विरोध ट्वीटर पर शुरु हो गया.

बीफ पर बवाल 

बीसीसीआई द्वारा एक फोटो ट्वीट की गयी. जिसमें खिलाड़ियों को दिए जाने वाले लंच का विवरण दिया है. इसमें से एक डिश ब्रैसेड बीफ पास्ता की भी है. हालांकि ये मेन्यू सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के लिए ही नहीं बल्कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों के लिए भी है. ऐसे में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने बीफ पास्ता खाया हो ये जरुरी नहीं है.

तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक इंग्लैंड ने 6 विकेट खोकर 357 रन बना लिए थे. 120 रन बनाकर क्रिस वोक्स और 20 रन बनाकर सैम करन अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं. इंग्लैंड के पास 250 रनों की बढ़त हो चुकी है. भारत ने पहली पारी में 107 रन ही बनाए थे. जिसमें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रविचंद्रन अश्विन रहे. जिन्होंने 29 रन बनाए.

बीफ पर लोगों ने दी ये प्रतिक्रया  

The post लॉर्ड्स में टीम इंडिया की लंच के मेन्यू में दिखा बीफ, मचा बवाल appeared first on SportzWiki Hindi.