पहले टेस्ट मैच में चेतेश्वर पुजारा की जगह शामिल किए गए केएल राहुल रन बनाने में सफल नही रहे थे. मगर इसके बाद भी पूर्व भारतीय विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि केएल राहुल को और अधिक मौके दिए जाने चाहिए. उनका मानना है कि अगर दूसरे मैच में ही उन्हें बाहर किया जाएगा, तो इससे उनका मनोबल कम होगा.
ये बोले सहवाग
इंडिया टीवी पर चर्चा के दौरान वीरेंद्र सहवाग ने कहा ”अगर केएल राहुल पहला मैच खेले हैं, तो मुझे लगता है कि उन्हें दूसरा मैच भी खेलना चाहिए. उन्हें पर्याप्त मौके मिलने चाहिए, क्योंकि अगर आप किसी खिलाड़ी को एक मैच के बाद बाहर कर देंगे, इससे निश्चित रूप से उसे आघात पहुंचेगा”

”मुझे लगता है कि किसी भी खिलाड़ी को एक पूरी सीरीज में मौका मिलना चाहिए. इसके बाद अगर वह असफल होता है, तो आप उसे टीम से उस खिलाड़ी को बाहर कर सकते हो और दूसरों को मौका मिलना चाहिए”
आगे सहवाग ने कहा ”पांच टेस्ट मैच और 10 पारियां किसी खिलाड़ी को अपना प्रदर्शन दिखाने के लिए काफी हैं. इसके बाद भी अगर कोई फेल होता है, तो उस बाहर किया जाना चाहिए.”
सहवाग ने कहा ”हाँ, पहले मुझे लगता था कि पुजारा को लॉर्ड्स में खेलना चाहिए, लेकिन अब मुझे लगता है कि केएल राहुल को लॉर्ड्स पर मौका मिलना चाहिए. अगर वह लॉर्ड्स की दोनों इनिंग में रन नही बना पाते हैं, तो इसके बाद पुजारा को तीसरे टेस्ट में लाना अच्छा रहेगा”

एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा. दूसरी पारी में भारतीय टीम सिर्फ 162 रन ही बना सकी थी. जबकि जीत के लिए 193 रनों की आवश्यकता थी. पहली पारी में 149 रन बनाने वाले विराट कोहली ही दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 51 रनों की पारी खेल सके. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नही बना सका.
The post वीरेंद्र सहवाग ने कहा दुसरे टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा फिर बैठे बाहर इस खिलाड़ी को मिले टीम में मौका appeared first on SportzWiki Hindi.