पालेमबंग: 25 मीटर पिस्टल शूटिंग में शूटर राही जीवन सरनोबत ने 18वें एशियाई गेम्स में इंडिया को चौथा गोल्ड दिलाया। राही ने बुधवार को महिला 25 मीटर पिस्टल में 34 अंक के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। राही का एशियाई गेम्स में यह दूसरा पदक है।
इससे पहले 2014 इंचियोन एशियाड में उन्होंने इसी स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया था। राही ने एशियाई खेलों का रिकॉर्ड भी बनाया।
इस खेल में 25 मीटर पिस्टल का रजत पदक थाईलैंड की नपास्वान यांगपेबून ने हासिल किया है। यांगपेबून ने भी 34 अंक का स्कोर किया, लेकिन शूटआउट में वे 5 में से 2 टारगेट पर ही निशाना लगा पाईं। 29 अंक के स्कोर के साथ कोरिया की किम मिनजुंग कांस्य पदक जीता।
इंडिया के लिए निराशाजनक बात यह रही कि इंडिया की स्टार शूटर मनु भाकर इस स्पर्धा में कोई पदक नहीं जीत सकीं। वे क्वालिफिकेशन में 297 अंक का स्कोर के साथ टॉप पर थीं, जबकि राही 288 के स्कोर के साथ 7वें स्थान पर रहीं।
The post एशियाडः राही जीवन सरनोबत ने जीता गोल्ड, शूटिंग में इंडिया को दूसरा स्वर्ण appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.