Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नवजोत सिंह सिद्धू की बढ़ी मुसीबत, अपनी बिरादरी वालो ने भी लगाई फटकार

नवजोत सिंह सिद्धू

पंजाब के मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्‍तान जाकर विवादों में फंस गए हैं. प्रधानमंत्री पद के लिए इमरान खान के शपथ ग्रहण में सिद्धू पाकिस्‍तान सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा से गले मिले थे.

इस पर भारत में काफी हंगामा हो रहा है. इस विवाद पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पाक सेना प्रमुख से गले मिलने को गलत ठहराया है.


पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह इस विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए रविवार को कहा, “हर रोज हमारे जवान शहीद हो रहे हैं, कुछ महीने पहले ही मेरी रेजिमेंट के एक मेजर समेत तीन जवान शहीद हो गए. जिसके आदेश पर ये सब हो रहा है, उसे गले लगाने से पहले उन्हें (सिद्धू को) सोचना चाहिए था.”

पंजाब के सीएम मीडिया से बात करते हुए बोले कि “मैं उनके सेना प्रमुख जनरल बाजवा को गले लगाने के खिलाफ हूं. सच यह है कि उन्‍हें समझना चाहिए था कि हर रोज हमारे जवान मारे जा रहे हैं. कुछ महीने पहले मेरी रेजिमेंट के एक मेजर और दो जवान शहीद हुए थे. रोजाना ऐसा हो रहा है कि किसी न किसी को गोली लग रही है. जिसने बंदूक चलाई और जिसने इसका आदेश दिया वे ही इसके दोषी हैं और आदेश देने वाले जनरल बाजवा हैं.”

यह कहना कि “मैं जनरल बाजवा को नहीं जानता, तो यह तो उनकी यूनिफॉर्म पर लिखा था. पाकिस्‍तान सेना प्रमुख के खिलाफ उन्‍होंने जो प्‍यार दिखाया है वह गलत है.”

सिद्धू ने दी सफाई:

सिद्धू रविवार को वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत लौटे. इस दौरान जनरल बाजवा से गले मिलने को लेकर उन्होंने कहा, “अगर कोई व्यक्ति आकर कहता है कि हम एक ही संस्कृति के हैं तो हम क्या करेंगे?”

वहीं, पीओके नेता के पास बैठने पर कहा, “अगर कहीं हमें बुलाया जाता है, तो जहां कहा जाता है वहीं, बैठना पड़ता है. मैं पहले कहीं और बैठा था, लेकिन बाद में मुझसे उनके पास बैठने को कहा गया.”

The post नवजोत सिंह सिद्धू की बढ़ी मुसीबत, अपनी बिरादरी वालो ने भी लगाई फटकार appeared first on SportzWiki Hindi.