Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वनडे क्रिकेट इतिहास के डेब्यू मैच में इन खिलाड़ियों ने लगाया तूफानी शतक 

स्पोर्ट्स डेस्क:आज के समय हर कोई क्रिकेट मैच देखना पसंद करता है। लेकिन कई लोगों को पता ही नहीं है की पहले वनडे मैच कब खेला गया था। लेकिन आज हम आपको हमारी इस खबर में आपको वनडे मैच में डेब्यू करने के सा​​थ शतक लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन बल्लेबाजों को जब पहला मैच खिलाया गया तो उन्होंने अपने करियर के पहले मैच में ही शानदार शतक लगाकर अपना नाम क्रिकेट इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा दिया। इस लिस्ट में केवल एक भारतीय खिलाड़ी का नाम है और सबसे ज्यादा खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका टीम के है। वनडे क्रिकेट इतिहास में अभी तक लगभग 4 हजार से ज्यादा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय खेले जा चुके हैं। लेकिन इतने मैचों में केवल 14 खिलाड़ी ही अपने डेब्यू मैच में शतक लगाने का रिकॉर्ड बना पाए है। अपने पहले मैच में शतक लगाने वाला खिलाड़ी इंग्लैंड का डेनिस एमिस था।

24 अगस्त 1972 को डेनिस एमिस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 103 रन की शतकीय पारी खेलकर वनडे के डेब्यू मैच में ये कारनाम करने वाले पहले खिलाड़ी बनने का गौरव प्राप्त किया था।

11 जून 2016 को हरारे में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम के बल्लेबाज केएल राहुल अपने डेब्यू मैच में शतक लगाकर इस लिस्ट में शामिल होने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे।

5 अगस्त 2018 को पल्लेकेले में श्रीलंका के खिलाफ रीजा हेंड्रिक्स अपने डेब्यू मैच में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। रीजा अपने डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले तीसरे अफ्रिकी खिलाड़ी बने है।रेजा हेन्ड्रिक्स ने अपने डेब्यू मैच में ही सबसे तेज शतक लगाने वाले वनडे क्रिकेट इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए है।

खिलाड़ी का नाम टीम का नाम रन
डेनिस एमिस इंग्लैंड 103
डेसमंड हेंस वेस्टइंडीज 148
एंडी फ्लावर ज़िम्बाब्वे) 115
सलीम इलाही पाकिस्तान 102
मार्टिन गप्टिल न्यूजीलैंड 122
कॉलिन इनग्राम दक्षिण अफ्रीका 124
रॉब निकोल न्यूज़ीलैंड 108
फिलिप ह्यूज ऑस्ट्रेलिया 112
माइकल लंब इंग्लैंड 106
मार्क चैपमैन हांगकांग 124
केएल राहुल भारत 100
टेम्बा बावुमा दक्षिण अफ्रीका 113
इमाम-उल-हक़ पाकिस्तान 100
रीज़ा हेंड्रिक्स दक्षिण अफ्रीका 102


Herald