Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला एथलीट बनी भारत की पीवी सिंधु

खेल डेस्क। बैडमिंटन की स्टार भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधु ने कई दिग्गज खिलाडिय़ों को पीछे छोड़ते हुए एक साल में सर्वाधिक कमाई करने वाली विश्व की शीर्ष दस महिला खिलाडिय़ों में जगह बना ली है।

बैडमिंटन कोर्ट पर जलवा दिखाने वाली भारत की पीवी सिंधु ने फोब्र्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला एथलीटों की सूची में 7वें स्थान पर जगह बनाई है। रियो ओलंपिक में रजत पदक विजेता पीवी सिंधु के अलावा इस सूची के शीर्ष सात में कोई भी भारतीय महिला एथलीट नहीं है।

ICC टेस्ट रैंकिंग: विराट कोहली ने फिर हासिल किया विश्व नम्बर वन का ताज

फोर्ब्स के अनुसार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु की सालाना कमाई 59 करोड़ रुपए है। सिंधु कई ब्रांड की एंबेसडर हैं और कई विज्ञापनों में काम करती हुई दिखाई देती है।

विराट कोहली ने इस मामले में सौरभ गांगुली को पीछे छोड़ा

सिंधु दस से अधिक कंपनियों के विज्ञापन करती है। इनसे उनकी कमाई लगभग 56 करोड़ रुपए हैं। जबकि टूर्नामेंट में मिलने वाली प्राइज मनी लगभग 3.50 करोड़ रुपए हैं।गौर करने वाली बात तो ये है कि फोब्र्स द्वारा जारी शीर्ष सात महिला खिलाडिय़ों में से छह खिलाड़ी तो टेनिस से संबंधित है।

इन भारतीयों ने जीते वनडे में सबसे ज्यादा मैन आॅफ द मैच, टॉप में ये दिग्गज

फोब्र्स की इस सूची में पहले स्थान पर अमेरिका की टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स हैं। मां बनने के कारण लगभग एक साल तक खेल से बाहर रहने के बावजूद सेरेना की सालाना कमाई 126 करोड़ रुपए हैं।

इस सूची में दूसरे स्थान पर टेनिस खिलाड़़ी कैरोलिन वोज्नियाकी, तीसरे स्थान पर स्लोएन स्टीफंस, चौथे स्थान पर गरबाइन मुगुरुजा, पांचवें स्थान पर रूस की मारिया शारापोवा और छठे स्थान पर सेरेना की बड़ी बहन वीनस विलियम्स हैं।पीवी सिंधु इस समय 18वें एशियाई खेलों में हिस्सा ले रही हैं। भारत को इन खेलों में सिंधु से स्वर्ण पदक की उम्मीद है।