Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अगर विश्व कप में विराट कोहली हुए चोटिल तो इस खिलाड़ी को मिलेगी टीम की कमान

भारतीय क्रिकेट टीम अगले साल इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप की प्रबद दावेदार मानी जा रही है। विराट कोहली की कप्तानी में टीम पूरी तरह से तैयार है। विश्व कप के लिए भारतीय टीम की दावेदारी को मजबूत कुछ खिलाड़ियों को देखते हुए माना जा रहा है जिसमें कप्तान विराट कोहली सबसे अहम खिलाड़ी हैं।

भारतीय टीम के लिए विराट कोहली खेल रहे हैं लंबे समय से

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली जिस तरह से मौजूदा समय में बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे तो विश्व कप के लिए टीम की उम्मीदों को बड़ा ही संबल मिल रहा है। लेकिन ये नहीं भूला जा सकता है, कि विराट कोहली पिछले लंबे समय से टीम के साथ लगातार खेल रहे हैं। विराट कोहली ने इस दौरान क्रिकेट के मैदान में अपना बहुत समय दिया है लेकिन उन्हें आराम के नाम पर कुछ ही मैच मिले हैं।

विराट कोहली को पिछले कुछ समय से है कंधे की तकलीफ

लंबे समय से खेलने के कारण कभी-कभी विराट कोहली के शरीर में साफ तौर पर तकलीफ देखी गई है। विराट कोहली को पिछले कुछ महीनों की बात करें तो मैदान में कई बार तकलीफ में देखा गया है। कोहली को इस दौरान सबसे ज्यादा अपने कंधे को लेकर परेशान रहना पड़ा है। ऐसे में विराट कोहली को विश्व कप के दौरान या विश्व कप से पहले कंधे की चोट फिर से उबर सकती है।

कंधे की चोट से कोहली को विश्व कप में भी हो सकती है दिक्कत

वैसे हमारी मंशा आपको कोहली के चोटिल होने को लेकर डराने की नहीं है लेकिन लगातार खेलते रहने के कारण जो कंधे की समस्या उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2017 में टेस्ट सीरीज के दौरान शुरू हुई उसके बाद से भारतीय कप्तान को अक्सर ही अपने कंधे पर कुछ ना कुछ दिक्कत में पाया है तो इन स्थितियों में कोहली को विश्व कप में भी कंधे की समस्या हो सकती है।

कोहली के विश्व कप से बाहर होने पर रोहित को दी जाएगी कप्तानी

अब जब विराट कोहली को विश्व कप से ठीक पहले या विश्व कप के दौरान कंधे की चोट सामने आती है तो आखिर टीम की कमान कौन संभालेगा ये सबसे बड़ा सवाल है। भारतीय टीम के कप्तान के चोटिल होने की स्थिति में टीम की कप्तानी धोनी के टीम में रहने के बाद भी रोहित शर्मा को दी जा सकती है। वैसे धोनी पूरी तरह से बैक सपोर्ट में रहेंगे लेकिन कप्तानी रोहित शर्मा को सौंपी जाएगी क्योंकि रोहित ने सीमित ओवर की क्रिकेट में अपने आपको साबित कर दिया है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post अगर विश्व कप में विराट कोहली हुए चोटिल तो इस खिलाड़ी को मिलेगी टीम की कमान appeared first on SportzWiki Hindi.