रवि शास्त्री की कोचिंग में भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान पर तो शानदार प्रदर्शन करती है, लेकिन शास्त्री की कोचिंग में जैसे ही भारतीय टीम घर से बाहर निकलती है. वैसे ही भारतीय टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ता है.
शास्त्री की निगरानी में विदेश जाते ही फ्लॉप हो जाती है टीम इंडिया

बता दें, कि जैसे ही रवि शास्त्री की निगररानी में भारतीय टीम अपने घर से पैर बाहर निकालती है. वैसे ही भारतीय टीम की हार का सिलसिला भी शुरू हो जाता है.
जब शास्त्री 2014-15 के ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारतीय टीम के डायरेक्टर थे. तब भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 2-0 से टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. वही जब साल 2018 में रवि शास्त्री भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका ले गये थे. तब भी भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका में 2-1 से टेस्ट सीरीज में हार का सामना करा पड़ा था. अब इंग्लैंड में भी भारतीय टीम का बुरा हाल है. वह पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से पीछे चल रही है.
वही द्रविड़ की निगरानी में इंडिया ए व अंडर-19 कर रही शानदार प्रदर्शन

बता दें, कि वही दूसरी तरफ द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारत की अंडर-19 टीम ने साल 2018 का विश्व कप जीता था.
वही हाल में ही इंडिया ए की टीम ने इंग्लैंड की धरती में इंग्लैंड ए और वेस्टइंडीज ए को ट्राई सीरीज हराई थी. अभी कुछ पहले ही द्रविड़ की कोचिंग में इंडिया ए की टीम ने साउथ अफ्रीका ए की टीम को दो मैचों के चार दिन की टेस्ट सीरीज भी 1-0 से हराई थी. द्रविड़ की निगरानी में इंडिया ए की टीम व इंडिया अंडर-19 की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है.
अब वक्त आ गया द्रविड़ को सीनियर टीम का कोच बनाने का

जिस तरह शास्त्री की कोचिंग में विदेशी धरती पर भारतीय टीम का खराब प्रदर्शन हो रहा है. उसे देखते हुए अब लग रहा है, कि भारतीय टीम के हेड कोच पद की जिम्मेदारी राहुल द्रविड़ को देने का वक्त आ गया है.
राहुल द्रविड़ का प्रदर्शन खुद भी विदेशी धरती पर काफी अच्छा रहता था. वह भारतीय बल्लेबाजों को भी विदेशी धरती में खेलने का अच्छा ज्ञान दे सकते है. भारत को अगर भविष्य में विदेशी धरती पर अच्छा करना है, तो अब राहुल द्रविड़ को भारतीय टीम का हेड कोच बना देना चाहिए.
The post रवि शास्त्री को हटा अब राहुल द्रविड़ को भारतीय टीम का कोच बनाने का आ गया है सही समय appeared first on SportzWiki Hindi.