भारतीय टीम में चयन के लिए अब सभी खिलाड़ियों का यो-यो टेस्ट अनिवार्य हो गया है. टीम के कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली ने भारतीय टीम की फिटनेस पर बहुत जोर दिया है और दोनों ही टीम में सिर्फ फिट खिलाड़ियों को मौका देना चाहते है. जिसके चलते अब उसी भारतीय खिलाड़ी को टीम में मौका दिया जाता है. जो यो-यो टेस्ट को पास करता है.
यो-यो टेस्ट के कारण हो रहे कई भारतीय खिलाड़ी बाहर

यो-यो टेस्ट के चलते भारतीय टीम के कई स्टार खिलाड़ी बाहर हो रहे है. यो-यो टेस्ट में फेल होने के चलते मोहम्मद शमी और अम्बाती रायडू जैसे स्टार खिलाड़ी बाहर हो चुके है.
यो-यो टेस्ट के चलते ही मोहम्मद शमी को अफगानिस्तान के खिलाफ हुए एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था. वही अम्बाती रायडू को भी भारत की इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली वनडे टीम से बाहर कर दिया गया था.
इंग्लैंड दौरे में हार के बाद अब उठे यो-यो टेस्ट में सवाल

बता दें, कि भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के शुरूआती दोनों टेस्ट मैच हार चुकी है और ऐसे में अब यो-यो टेस्ट में भी सवाल खड़े हो रहे है.
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेट रितेंदर सोढी नाम के एक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर भारतीय टीम को एक बहुत ही अच्छी सलाह दी गई है. दरअसल, इस ट्वीट में भारतीय खिलाड़ियों से अपनी फिटनेस से ज्यादा टेक्निक पर ध्यान देने की बात कही है.
फिटनेस पर नहीं टेक्निक पर करे ध्यान केंद्रित

सोढी ने लिखा, “अभी यो-यो टेस्ट की जरुरत नहीं है फिलहाल कुछ घंटे भारतीय टीम को अपनी फिटनेस से ज्यादा अपनी टेक्निक पर ध्यान केद्रित करना चाहिए, पिछले कुछ दिनों में मिली शर्मनाक हार के बात तो पक्का इस पर ध्यान होना चाहिए.”
No #YoYo Test for now as need of the hour for Team India is to focus more on Technique than Fitness..A Loss which will haunt for few days for sure #INDvENG #Lords
— Reetinder Sodhi (@ReetinderSodhi) August 12, 2018
The post किसने कहा यो-यो टेस्ट फिटनेस पर नहीं, बल्कि टेक्निक पर ध्यान केंद्रित करे भारतीय टीम appeared first on SportzWiki Hindi.