Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लॉर्ड्स पर मैदान स्टाफ की मदद करते नजर आये अर्जुन तेंडुलकर

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है। इन दिनों भारत इंग्लैंड से दूसरा टेस्ट खेल रही है। दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल बारिश की भेट चढ़ गया था। इस दौरान दोनों टीम के खिलाड़ी पवेलियन में बैठे थे लेकिन एक खिलाड़ी मैदान में ग्राउंड स्टाफ की मदद कर रहा था।

Post Image

वो खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर है।लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें लिखा गया, 'अर्जुन तेंदुलकर न सिर्फ एमसीसी यंग क्रिकेटर्स के साथ हाल ही में ट्रेनिंग कर रहे थे, बल्कि वह हमारे ग्राउंड स्टाफ की मदद भी कर रहे हैं।'

इससे पहले अर्जुन को एक इंग्लैंड की महिला खिलाड़ी के साथ देखा गया था उसके बाद वो सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुए थे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन ने हाल ही में भारत की अंडर-19 टीम के लिए श्री लंका के खिलाफ डेब्यू किया था। अर्जुन मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के साथ लॉर्ड्स मैदान में अभ्यास भी करते हैं। उन्होंने दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय बल्लेबाजों को अभ्यास कराने में हिस्सा लिया था। अर्जुन अक्सर भारतीय टीम के साथ नजर आते रहते हैं।

Post Image

अर्जुन ही नहीं उनके पिता सचिन तेंडुलकर भी बॉल बॉय रह चुके हैं। सचिन ने साल 1987 वर्ल्ड के सेमीफाइनल मैच में विनोद कांबली के साथ वानखेड़े स्टेडियम में बॉल बॉय की भूमिका अदा की थी।

आपको जानकारी में बता दें, लॉर्ड्स पर मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की हालत काफी ख़राब है। टीम इंडिया की पहली 35.2 ओवर में 107 रन पर ढेर हो गई। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा अश्विन ने 29, विराट कोहली ने 23 और अजिंक्‍य रहाणे ने 18 रन का योगदान दिया। वहीं इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाज जेम्‍स एंडरसन ने सबसे अधिक पांच विकेट अपने नाम किए।



Herald