Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तो इस वजह से भारतीय टीम के साथ लंदन में रिशेप्शन पर गई थीं अनुष्का शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भारतीय टीम के साथ इंडियन हाई कमीशन गई थीं। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। वहीं अब यह कारण सामने आ रहा है कि अनुष्का टीम के साथ वहां क्यों गयीं थी।

बीसीसीआई के सूत्र ने दी जानकारी

बीसीसीआई सूत्र ने पुष्टि की है कि भारतीय हाई कमीशन खिलाड़ियों को उनके परिवार के साथ बुलावा दिया था। यही वजह है कि विराट के साथ उनकी कप्तानी अनुष्का भी वहां गई थीं। बीसीसीआई के सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स कको बताया

“जहां भी टीम जाती है वहां ऐसा होता है। हाई कमीशन खिलाड़ियों को अपने रिश्तेदारों के साथ आमंत्रित करता है। और अंत में यह व्यक्तियों का निर्णय है। लंदन में भी खिलाड़ियों को उनके रिश्तेदारों के साथ आमंत्रित किया गया था। ऐसे में किसी भी प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं हुआ है।”

हाई कमिश्नर ने किया था आमंत्रित

बीसीसीआई की तरफ से आगे बताया गया कि यह आमंत्रण हाई कमिश्नर और उनकी पत्नी की तरफ से था। रिशेप्शन भी हाई कमीशन में नहीं बल्कि उनके घर पर आयोजित किया गया था। इसके साथ ही उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को भी पीछे खड़े होने के लिए किसी के द्वारा नहीं बोला गया था।

जमकर ट्रोल हुई है अनुष्का

जैसे ही रिशेप्शन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की गई लोगों ने अनुष्का शर्मा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने यह भी पूछा कि जब पहले 3 टेस्ट के लिए खिलाड़ियों को पत्नियाँ साथ रखने की इजाजत नहीं थी फिर अनुष्का वहां कैसे पहुंची।

यह पहला मौका नहीं है जब अनुष्का शर्मा को विराट कोहली की वजह से ट्रोल होना पड़ रहा है। पहले भी कई बार उन्हें इसका सामना करना पड़ा है। उनकी मैदान में उपस्थिति के समय जब भी विराट फ्लॉप होती थे लोग उन्हें ट्रोल करना शुरू कर देते थे। 2015 विश्वकप के सेमीफाइनल में विराट के जल्दी आउट होने पर भी लोगों ने अनुष्का को जिम्मेदार ठहराया था।

The post तो इस वजह से भारतीय टीम के साथ लंदन में रिशेप्शन पर गई थीं अनुष्का शर्मा appeared first on SportzWiki Hindi.