Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वनडे मैचों का हिटमैन करना चाहता है टेस्ट मैच में ओपनिंग

स्पोर्ट्स डेस्क।वनडे मैचों में भारतीय टीम के लिए ओपनिंग करने वाले रोहित शर्मा की बल्लेबाजी देखना हर कोई देखना पसंद करता है। लेकिन टेस्ट मैच में रोहित को मौका दिया गया लेकिन वह टेस्ट मैच में ज्यादा सफल नहीं हो सके और उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया। लेकिन रोहित शर्मा ने टेस्ट मैचों में ओपनिंग करने की इच्छा जताई है। रोहित शर्मा ने बताया की उन्हें खुशी होगी अगर वह टेस्ट मैच में ओपनिंग करेंगे तो। इस समय भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा चल रहा है लेकिन सलामी बल्लेबाजों का प्रदर्शन बहुत ज्यादा खराब रहा है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की इसलिए रोहित शर्मा को टीम में शामिल किए जाने के बता की जा रही है। 5 मैचों की सीरीज में दो मैच हारने के बाद भारत 2-0 से पीछड़ गई है।

इन दोनों मैच के बाद पूर्व क्रिकेटरों ने भारतीय बल्लेबाजों पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए है। बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड भी नाराज होने जैसी खबर आ रही है। एक इवेंट के दौरान रोहित शर्मा ने कहा कि उन्हें टेस्ट मैचों में अभी तक मुझसे ओपनिंग करने का मौका नहीं दिया गया लेकिन अगर टीम मैनेजमेंट मुझे ओपनिंग करने का मौका देगी तो में उसके लिए तैयार हुं। रोहित ने टेस्ट टीम में चुने जाने की भी इच्छा जताने के साथ टेस्ट टीम का हिस्सा बनना चाहेंगे। टेस्ट टीम में शामिल होने के लिए वह इस समय कड़ी मेहनत कर रहे हैं। भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट शनिवार से नॉटिंघम में शुरू होगा।


भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, के एल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, रिषभ पंत, करूण नायर, हार्दिक पंड्या, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), एलेस्टेयर कुक, कीटोन जेनिंग्स, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, डेविड मलान, मोईन अली, आदिल रशीद, जैमी पोर्टर, सैम कुरेन, जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड



Herald