Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राहुल द्रविड़ ने मोहम्मद सिराज के बांधे तारीफों के पुल, तो चहल को दे डाली ये सलाह

भारतीय टीम अंडर-19 के कोच राहुल द्रविड़ ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल को एक शानदार गेंदबाज बताया है. साथ ही प्रतिभा को और अधिक निखारने के लिए भी सलाह दी है. पिछले कुछ समय में की गयी मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी से द्रविड़ अधिक प्रभावित हुए हैं.

चहल को लेकर ये कहा द्रविड़ ने 

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह ना बना पाने वाले युजवेंद्र चहल को लेकर राहुल द्रविड़ ने कहा ”युजवेंद्र चहल वह हैं जिनको लेकर चयनकर्ता उत्साहित हैं और वह देखना चाहते हैं कि वे लाल गेंद से कैसा करते हैं, क्योंकि इसे अधिक नही खेला है”

”इसलिए ये अच्छा है कि हमें उन्हें कुछ मौके दिए हैं और यह कारगर भी साबित हुआ है. इसमें कोई शक नही है हम सब ने देखा है कि उनमे कौशल नजर आता है. लेकिन उन्हें और अधिक खेलने की जरुरत है”

सिराज की तारीफ की 

मोहम्मद सिराज पिछले कुछ समय फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अच्छा कर रहे हैं. वह पिछले तीन मैचों में 25 विकेट निकाल चुके हैं. जिसमें से दो मैच इंग्लैंड में खेले हैं. राहुल द्रविड़ ने कहा ”पिछले तीन मैचों में 25 विकेट लेना और वो भी इंग्लैंड में शानदार है. यह उनकी परिपक्वता है. जिसने उन्हें यहां पहुंचाया है. उन्होंने बहुत कम फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला है”

”वह सिस्टम का हिस्सा नही रहे और और बहुत अधिक जूनियर क्रिकेट नही खेला है. इसलिए वह हर पल सीख रहे हैं. सफ़ेद गेंद से भी अभी उन्होंने ज्यादा नही खेला है. हाँ थोड़ा बहुत आईपीएल खेला है. वह उनका शानदार सीजन रहा और उसके बाद अच्छा कर रहे हैं. प्रदर्शन दिखाने के लिए उन्हें मौका देना शानदार रहा. वह सही दिशा में गेंदबाजी कर रहे हैं और शारीरिक रूप से बेहतर हुए हैं”

मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी की वजह से ही टीम इंडिया ए ने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ खेले गए अनाधिकारिक चार दिवसीय टेस्ट मैच में जीत हासिल की.

The post राहुल द्रविड़ ने मोहम्मद सिराज के बांधे तारीफों के पुल, तो चहल को दे डाली ये सलाह appeared first on SportzWiki Hindi.