इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन से हैरान कर दिया है. टीम के कप्तान विराट कोहली पहले टेस्ट के लिए एक ऐसी प्लेइंग इलेवन चुनी है. जिसमे सवाल खड़े करना लाजमी है. भारत की इस प्लेइंग इलेवन को देखने के बाद पांच फैसले समझ से बिलकुल परे है.
अभ्यास मैच में फ्लॉप होने के बाद धवन को मौका क्यों ?

विराट कोहली ने अभ्यास मैच में फ्लॉप रहने वाले शिखर धवन को भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है. अभ्यास मैच में धवन बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे.
एसेक्स के खिलाफ खेले गये अभ्यास मैच में वह दोनों पारियों में शून्य के स्कोर पर ही आउट हो गये थे. उनके इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भी कप्तान ने उन्हें टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका दिया.
50 से ऊपर की औसत रखने वाले पुजारा को बाहर क्यों ?

विराट कोहली के इस फैसले ने तो प्रशंसकों को सबसे ज्यादा हैरान किया है. उन्होंने 50 से भी ज्यादा की औसत रखने वाले चेतेश्वर पुजारा को भारत की प्लेइंग इलेवन से बाहर किया है.
स्पिन विकेट पर दो स्पिनर क्यों नहीं ?

कप्तान का यह फैसला भी काफी हैरान करता है, कि उन्होंने सुखी विकेट पर सिर्फ एक स्पिनर को ही मौका दिया है. स्पिनर को मददगार पिच पर सिर्फ एक स्पिनर को उतारना भी समझ से परे है.
अभ्यास मैच में तूफानी बल्लेबाजी करने वाले पंत को मौका क्यों नहीं ?

अभ्यास मैच में भारतीय टीम के लिए युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 26 गेंदों पर 36 रन की एक तूफानी पारी खेली थी, लेकिन उनकी इस शानदार पारी के बाद भी विराट ने ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया.
साउथ अफ्रीका में खराब प्रदर्शन के बाद भी हार्दिक को जगह क्यों ?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई इसी साल की टेस्ट सीरीज में पंड्या बुरी तरह फ्लॉप रहे थे. पंड्या की जगह इस मैच में कुलदीप यादव या रविन्द्र जडेजा को उतारा जा सकता था, लेकिन भारतीय टीम के कप्तान ने अपने चहेते खिलाड़ी हार्दिक पंड्या को ही मौका दिया है.
The post पहले टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन देखने के बाद, समझे से परे है विराट कोहली के ये पांच फैसले appeared first on SportzWiki Hindi.