Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशियाई खेल में बोपन्ना-अंकिता प्री-क्वार्टर फाइनल में

जकार्ता : 18वें एशियाई खेलों में भारत के टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और अंकिता रैना ने तीसरे दिन मंगलवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए मिश्रित युगल के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। बोपन्ना-अंकिता की जोड़ी ने अंतिम-32 के मैच में कोरिया के जेमून किम और नारी किम की जोड़ी बेहद कड़े मुकाबले में 6-3, 3-6, 11-9 से हराया है।

रोहन-अंकिता को पहला सेट जीतने में कोई दिक्कत नहीं हुई। कोरियाई जोड़ी ने हालांकि दूसरे सेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-1 की बराबरी कर ली और मैच टाईब्रेकर सेट में पहुंचा दिया।

यहां भारतीय जोड़ी 2-5 से पीछे चल रही थी, लेकिन रोहन और अंकिता ने संयम से काम लेते हुए 11-9 से जीत हासिल कर प्री-क्वार्टर फाइनल में कदम रखा है।

The post एशियाई खेल में बोपन्ना-अंकिता प्री-क्वार्टर फाइनल में appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.