इंटरनेट डेस्क। पाठ्यपुस्तकों में देश के प्रसिद्ध एथलीट मिल्खा सिंह की जगह पर अभिनेता फरहान अख्तर की फोटो छपने पर मचे बवाल के बाद पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने स्पष्टीकरण दिया है।
मंत्री ने अपनी सरकार का बचाव करते हुए कहा कि जिस किताब में बॉलीवुड कलाकार फरहान अख्तर की फोटो को गलती से एथलीट मिल्खा सिंह के रूप में दिखाया गया है, वह न तो राज्य सरकार ने प्रकाशित की है और ना ही वह कोई पाठ्य पुस्तक है।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2018 का नतीजा घोषित, यहां पर देखें परिणाम
पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री चटर्जी ने विभाग के अधिकारियों और प्रकाशक के साथ बैठक के बाद कहा कि अगर कोई औपचारिक तौर पर इस मामले को हमारे पा लेकर आएगा तो हम निश्चित रूप से कार्रवाई शुरू करेंगे।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में एक स्कूल की पाठ्यपुस्तक में बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर को मिल्खा सिंह बताने वाली एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इसके बाद फरहान अख्तर ने राज्य सरकार से इस गलती को सुधारने का निवेदन किया था।
ऐसा क्या हुआ जिसके चलते महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय को करना पड़ा अनिश्चित काल के लिए बंद
फरहान अख्तर ने अपने ट्विटर पर लिखा कि असली एथलीट की तस्वीर के बजाय फिल्म की एक फोटो का किताब में गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया। अख्तर ने ट्विटर यूजर द्वारा साझा की गई फोटो को री-रीट्वीट भी किया था।
राजस्थान सरकार ने अटल जी को लेकर की बड़ी घोषणा, बच्चों को पढ़ने को मिलेगी उनकी जीवनी
गौरतलब है कि देश के प्रसिद्ध एथलीट मिल्खा सिंह के जीवन पर पर बनी फिल्म भाग मिल्खा भाग 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मिल्खा सिंह का किरदार अभिनेता फरहान अख्तर ने निभाया था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता भी मिली थी। अब मिल्खा सिंह की जीवनी को पश्चिम बंगाल के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।