Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बार्सिलोना के सबसे सफल फुटबॉलर बने लियोनेल मेसी

मोरक्को
एफसी बार्सिलोना ने एक रोमांचक मुकाबले में सेविला को 2-1 से हराकर स्पैनिश सुपर कप का खिताब अपने नाम किया और इसी के साथ मेसी बार्सिलोना के सबसे सफल खिलाड़ी बन गए। बार्सिलोना का यह 13वां सुपरकप था। स्टार फुटबॉलर मेसी ने इस क्लब के साथ अभी तक कुल 33 खिताब जीते हैं।

   बार्सिलोना ने अपने ट्विटर हैंडल पर मेसी से जुड़ा एक विडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि मेसी को बार्सिलोना के इतिहास में सबसे अधिक खिताब जीतने वाला प्लेयर घोषित किया जाता है।

बता दें कि 31 साल के मेसी ने अपनी पहली ट्रोफी 2004-05 में जीती थी और उस वक्त वह बस एक टीनएजर थे। लियोनेल मेसी ने अब तक 9 ला लिगा टाइटल्स, 8 स्पैनिश सुपरकप, 6 कोपा डेल रेस, 4 चैंपियन लीग टाइटल्स, 3 यूरोपियन सुपर कप और 3 क्लब वर्ल्ड कप जीते हैं।