Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में इस युवा गेंदबाज का डेब्यू करा चौका सकते हैं कप्तान विराट कोहली

बुमराह

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 9 अगस्त से लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाना है. पहला मैच भारतीय टीम पहले ही गंवा चुकी है. दूसरे मैच से पहले भी भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर आई है. दरअसल इस मैच में भी टीम इंडिया के यार्कर किंग कहे जाने वाले जसप्रीत बुमराह नहीं खेल पाएंगे.

अभी वे अंगूठे की चोट से शत प्रतिशत फिट नहीं है जिस वजह से उनकी जगह युवा गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. हालांकि पहले टेस्ट में तीनों तेज गेंदबाजों ने बढ़िया प्रदर्शन किया, लेकिन कप्तान कोहली युवा गेंदबाज को मौका दे विपक्षी को चौका सकते हैं.

अंगूठे में चोट के बाद बुमराह को टेस्ट टीम में चुना तो गया था लेकिन सेलेक्टर्स ने यह साफ किया था कि वह दूसरे टेस्ट से ही टीम के लिए उपलब्ध हो सकते हैं लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि दूसरे टेस्ट में बुमराह टीम इंडिया हिस्सा नही बनेंगे.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड के जुड़े एक सूत्र का कहना है कि यूं तो बुमराह को गेंदबाजी करने में कोई दिक्कत नहीं आ रही है और वह नेट्स पर जमकर अभ्यास कर रहे हैं, लेकिन जब वह बल्लेबाजी करने के लिए उतरते हैं तब उन्हें दिक्कत होती है. यानी बुमराह के अंगूठे को पूरी तरह से दुरुस्त होने मे अभी वक्त लगेगा.

पहले टेस्ट में ईशांत शर्मा, उमेश यादव और मोहम्मद शमी ने तेज गेंदबाजी की कमान संभाली थी, जबकि हार्दिक पांड्या चौथे तेज गेंदबाज के तौर पर टीम में मौजूद थे. भारत को बर्मिंघम टेस्ट में 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. बुमराह ब्रिटेन दौरे पर आयरलैंड के खिलाफ टी20 मैच के दौरान अंगूठे पर चोट लगा बैठे थे.

आपको बता दें शार्दुल ने अभी तक लिमिटेड ओवर के दोनों प्रारूपों में खेला है. शार्दुल भारत की तरफ से 4 वनडे व 7 टी-20 खेल चुके हैं. ऐसे में लॉर्ड्स में उन्हें टेस्ट में भी पदार्पण करने का मौका मिल सकता है.

The post जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में इस युवा गेंदबाज का डेब्यू करा चौका सकते हैं कप्तान विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.