Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टीम में चयन के लिए उम्र नहीं प्रतिभा देखनी चाहिएः तेेंदुलकर

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम अभी इंग्लैंड के साथ पांच टेस्ट मैचों की सीरिज खेल रही है और इस सीरिज का पहला मैच इंग्लैंड ने जीत भी लिया है। इस मैच के साथ ही भारत इस श्रृखंला में इंग्लैंड से 1-0 से पिछड़ गया है। पहले टेस्ट मैच के दौरान वैसे भारतीय कप्तान ने शतक लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में तो पहुंचाया लेकिन टीम फिर भी चौथे ही दिन मैच हार गई। हालाकी इससे पर्व खेली गई वनडे सीरिज भी भारत इंग्लैंड से हार गया था।

लार्ड्स के मैदान में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में विराट उतार सकते है ये दो दिग्गज खिलाड़ी

हालांकि भारतीय टीम चाहे और मेहनत करे तो वो आने वाले में मैचाेंमें इंग्लैंड को हराकर सीरिज में बराबरी पर आ सकती है।

पहले मैच में भारतीय टीम की और से केवल कोहली ने ही अच्छी बैटिंग की थी और बाकी के बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण भारत को मैच हारना पड़ा था।

इधर भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने कहा है की राष्ट्रीय टीम में चयन के लिए उम्र कोई मायने नहींरखती है, अगर खिलाड़ी उस समय फोरम में है और उसमे प्रतिभा है तो उसे मौका मिलना चाहिए।

आपकों बता दें की हाल ही में इंग्लैंड टीम ने उनके हरफनमौला सैम कुरेन और बल्लेबाज ओल्ले पोप को दूसरे टेस्ट के लिए चुना है। इस बात पर सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि राष्ट्रीय टीम में चयन का पैमाना उम्र नहीं सिर्फ प्रतिभा होनी चाहिए।

सचिन ने कहा की अगर खिलाड़ी में प्रतिभा है तो उसकी उम्र नही देखनी चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा की जब मैं 16 साल था तब मेने अपने करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था।

ये हैं भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की खूबसूरत पत्नियां, जिनकी खूबसूरती की दीवानी है दुनिया

खबरों की माने तो दूसरे टेस्ट के लिए चुने गये इंग्लैंड के बल्लेबाज ओल्ले पोप की उम्र अभी केवल 20 साल है। उन्होंने कहा मेरे सामने पहले मैच में ही पाकिस्तान के दिग्गल गेंदबाज वसीम अकरम, वकार यूनुस, इमरान खान और अब्दुल कादिर जैसे उस समय के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज थे। सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के दोनों खिलाड़ियों इस इस चुनौती का लुत्फ उठाने की सलाह दी है।