टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा जब पहली बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए थे इन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी. करीब छह फूट से ऊपर की कद काठी के इस गेंदबाज ने कंगारू बल्लेबाजों पर जमकर कहर बरपाया था. यही से चर्चा शुरू हो गयी कि भारत को वह गेंदबाज मिल गया जिसकी वर्षों से तलाश थी.
यह दौरा भारतीय टीम के लिए शानदार रहा लेकिन जैसे ही घर में खेलने की बारी आई इशांत बेरंग नजर आने लगे. धीरे-धीरे लोग इन्हें भूलने लगे. लेकिन फिर जब इन्हें विदेशी पिचों पर मौका मिला इन्होंने जमकर भुनाया.

मौजूदा समय में इशांत इंग्लैंड दौरे पर हैं जहां भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच खेल रही है. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की हालत पतली नजर आ रही है. आज हम इशांत के विदेशी पिचों पर प्रदर्शन के बारे में बात करेंगे . जिसे देख आपको भी अंदाजा हो जाएगा कि दाए हाथ का यह गेंदबाज विदेशी विकेट पर कितना खतरनाक हो जाता है. आपको बताते हैं कैसे पिछले 4 सालों से इशांत विदेशी पिचों पर निखरते जा रहे हैं और उनके आंकड़े अन्य गेंदबाजों को चौका देने वाले हैं.
पिछले 4 सालों का रिकॉर्ड

पिछले 4 सालों में इशांत ने इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल मिलाकर 17 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 2.83 की इकॉनमी से गेंदबाजी की और 44 विकेट झटके. वहीं 2 बार 5 या इससे अधिक विकेट भी झटक चुके हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ उगलते हैं आग

वहीं इशांत शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा खतरनाक साबित होते हैं. उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर खेले 9 मैचों में 31 विकेट चटकाए हैं. 31 में से 20 विकेट इशांत ने 2014 के बाद खेले 5 मैचों में निकाले, जिसे देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अंग्रेजों के लिए कितनी मुसीबत खड़ी करते हैं.
The post भारत के बाहर यह भारतीय गेंदबाज हो जाता है बेहद खतरनाक, देखें आंकड़े appeared first on SportzWiki Hindi.