खेल डेस्क। दुनिया में क्रिकेट का बहुत रोमांच देखने को मिलता है। क्रिकेट की दिवानगी हर उम्र के व्यक्ति में आपको देखने को मिलती है। क्रिकेट के मैदान में आएं दिन हमें कई रिकॉर्ड देखने को मिलते है। कुछ टीमों में तो ऐसे खिलाड़ी है जो अपने अकेले दम पर ही टीम को जीताने में सक्षम है। ये बल्लेबाज जिस दिन अपनी लय में होते है उस दिन ये विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा देते है। आज हम आपको ऐसे ही खतरनाक बल्लेबाजों के बारें में बताने जा रहे है। जो अकेले ही अपने चौके छक्कों से टीम को जीताने का दम रखते है। तो आइए नजर डालिए...
रोहित शर्मा : भारत के हिटमैन रोहित शर्मा ऐसे बल्लेबाज जो किसी भी गेंदबाज के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते है। रोहित शर्मा शुरू में थोड़ा क्रीज पर समय लेते है। लेकिन बाद में ये गेंदबाजों के लिए किसी काल से कम नहीं है। रोहित शर्मा के नाम वनडे में तीन दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड है। रोहित शर्मा ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की व्यक्तिगत पारी खेली थी। इस मैच में भारत ने 404 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में उतरी लंका टीम 251 रन ही आउट हो गई।
एबी डिविलियर्स : साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व 360 डिग्री के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स ने कई मैचों में अपनी तूफानी पारी से टीम को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाई है। एबी डिविलियर्स ने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मुकाबले की एक पारी में 164 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 151 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।
डेविड वॉर्नर : डेविड वॉर्नर फिलहाल बॉल टेंपरिंग के कारण आॅस्ट्रेलिया टीम से एक साल के लिए बाहर चल रहे है। वॉर्नर ने कई मैचों में अपनी आतिशी बल्लेबाजी से टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। वॉर्नर ने 2016 में कीवी टीम के विरूद्ध 156 रनों की पारी खेली। इस मैच में आॅस्ट्रेलिया के स्कोर का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 146 रनों पर ढेर हो गई।