Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डेल पोत्रो और फोगनिनी मिफेल ओपन के सेमीफाइनल में

लास काबोस (मेक्सिको)
अर्जेंटीना के शीर्ष वरीय जुआन मार्टिन डेल पोत्रो ने बेलारूस के इगोर गेरासिमोव को 6-1 6-1 से हराकर मिफेल ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।           

इटली के दूसरे वरीय फैबियो फोगनिनी का सामना दूसरे सेमीफाइनल में ब्रिटेन के बायें हाथ के खिलाड़ी कैमरन नौरी से होगा। फोगनिनी ने जापान के योशिहितो निशियोका को 6-2 6-2 से शकिस्त दी। वहीं नौरी ने फ्रांस के चौथे वरीय एड्रियन मनारिनो को 6-4 6-4 से पराजित किया।           

डेल पोत्रो ने विम्बलडन के क्वार्टरफाइनल में राफेल नडाल से पांच सेट में हारने के बाद लिये ब्रेक के पश्चात इस टूर्नामेंट में वापसी की। उन्होंने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में 2009 अमेरिकी ओपन चैम्पियन का सामना बोस्निया एवं हर्जेगोविना के तीसरे वरीय दामिर जुमहुर से होगा जिन्होंने अमेरिका के एममोह को 6-2 6-3 से शिकस्त दी।