Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये टेस्ट मैच जीतने के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी को इस मामले में पीछे छोड़ देंगे विराट कोहली

विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जा रहा है.

1 अगस्त बुधवार से शुरू हुए इस मैच में शुरूआती दो दिन का खेल हो चुका है. इन दो दिनों के खेल के बाद यह मैच बराबरी पर ही खड़ा दिख रहा है.

मैच का तीसरा दिन दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण

आपकों बता दें, कि इस मैच का तीसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है. इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 287 रन बनाये थे. जिसके जवाब में विराट कोहली के शतक की बदौलत भारतीय टीम ने 274 रन बनाये.

इंग्लैंड की टीम ने भारत की पहली पारी के आधार पर 13 रन की बढ़त हासिल की है. दुसरे दिन का खेल समाप्त हो जाने तक इंग्लैंड की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 9 रन बना लिए है और इंग्लैंड की कुल बढ़त अब 22 रन की हो चुकी है.

9 साल बाद एशिया के बाहर पहला टेस्ट जीतने का सुनहरा मौका 

आपकों बता दें, कि वेस्टइंडीज की धरती को छोड़, भारतीय टीम के पास 9 साल बाद एशिया के बाहर पहला ही टेस्ट मैच जीतने का एक सुनहरा मौका है. भारतीय टीम ने पिछली बार न्यूजीलैंड की धरती पर साल 2009 में पहला टेस्ट मैच जीता था. उसके बाद से वेस्टइंडीज को छोड़, भारतीय टीम ने कभी भी एशिया के बाहर टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच नहीं जीता है.

भारतीय टीम ने इन 9 सालों में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के काफी दौरें किये है, लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम को कभी भी पहले टेस्ट मैच में जीत नसीब बही हुई है. भारतीय टीम के पास 9 साल बाद इतिहास रचने का एक सुनहरा मौका है.

एमएस धोनी जो अपनी कप्तानी में कभी ना कर पाये. उसे करने का अब विराट कोहली के पास पूरा मौका है. विराट इस मामले में धोनी से महान बन जायेंगे.

 

नोट : हमने इस आँकड़े में वेस्टइंडीज की टीम को शामिल नहीं किया है. साल 2016 में चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट एक पारी व 92 रन सी जीता था. हमने इस आँकड़े में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के दौरे को ही लिया है.

 

The post ये टेस्ट मैच जीतने के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी को इस मामले में पीछे छोड़ देंगे विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.