Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्यों दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज होने के बावजूद भी धोनी जैसा सम्मान कभी नहीं कमा पाएंगे कोहली

टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी में बेहतर कौन.. चाहे वह एक बेहतर कप्तान के तौर पर, एक बेहतर क्रिकेटर के तौर पर हो या फिर एक इंसान के तौर पर. ऐसा सवाल आपने भी कई जगह, कई बार सुना होगा. मौजूदा समय में विराट जहां टेस्ट व वनडे दोनों में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज हैं, लेकिन क्या वह कभी कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी जितनी इज्जत अपने करियर में कमा पाएंगे.

मुझे लगता है शायद ऐसा कभी नहीं होगा, क्योंकि धोनी ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में वह जगह बना ली है जहां से उन्हें हटा पाना कोहली के बस की बात नहीं.

अब आपको लग रहा मैं एकतरफा ऐसा क्यों कह रहा. तो मैं एकतरफा बिना तथ्य के आधार पर ऐसा नहीं कह रहा. इसके कुछ कारण हैं. वही इस आर्टिकल में आपको पढने को मिलेगा.

कैप्टन कूल धोनी व एग्रेसिव कोहली


जहां धोनी अपनी कूलनेस की वजह से क्रिकेटजगत में जाने जाते हैं वहीं कोहली अपनी आक्रामकता के कारण. ऐसा नहीं है कि धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया आक्रामक नहीं हुआ करती थी. उस दौर में भी टीम इंडिया का गब्बर ऐसे ही दहाड़ता था, ऐसे ही हिट मैन भी गेंदबाजों की खबर लेता था, उस दौर में भी मुश्किल घड़ियां टीम के सामने आती थी, लेकिन धोनी अपनी कूलनेस से सब कुछ मैनेज करते थे.

धोनी का शांत स्वभाव व मुश्किल लम्हों में भी उनके चेहरे पर दिखने वाली मुस्कान ने कई बार विपक्षी टीम को ऐसे ही धराशायी कर दिया है. शायद ही कोहली बतौर इंसान यह चीज कभी अपने अन्दर ला टीम इंडिया की नैया पार लगा पाए.

धोनी का दरिया दिल


धोनी ने बतौर खिलाड़ी अपने रिकॉर्ड से ज्यादा अपनी टीम के बारे में सोचा, अपने करियर से ज्यादा उन्होंने देश के बारे में सोचा. यही वजह है कि धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने विश्वक्रिकेट पर परचम लहराया.

आपको याद होगा जब धोनी ने अपने करियर का पदार्पण किया था तो वे टॉप आर्डर में बल्लेबाजी करने आते थे. उस दौरान उन्होंने पाकिस्तान व लंका के खिलाफ रिकॉर्ड पारियां भी खेलीं, जो दर्शाता है कि धोनी दुनिया के बेस्ट फिनिशर के साथ लम्बी पारियां खेलने का भी हुनर रखते हैं.

अपनी कप्तानी ने धोनी ने अपने बल्लेबाजी क्रम को महज इस लिए पीछे किया क्योंकि उन्हें पता था कि हमारे पार फिनिशर की कमी है. टॉप आर्डर के लिए तो बल्लेबाज मौजूद हैं लेकिन निचले क्रम पर एक ऐसे बल्लेबाज की जरुरत है जो मैच ख़त्म करे.

विराट का टीम से ज्यादा महबूबा से प्यार 


इसमें कोई शक नहीं कि विराट ने भारत के लिए कई शानदार पारियां खेली हैं, विराट की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन भी शानदार रहा है. इन सब के बावजूद एक मुद्दा बार बार उठता रहता है कि विराट अपनी पत्नी अनुष्का को टीम इंडिया से ज्यादा तवज्जों देते हैं.

धोनी के साथ भी उनकी पत्नी विदेशी दौरे पर जाती थी, लेकिन वह हर रोज अपनी पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो अपडेट नहीं करते थे जो विराट करते रहते है.

साथी खिलाड़ियों पर भड़कते नहीं थे धोनी

ऐसा नहीं है कि धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया के खिलाड़ियों से गलतियां नहीं होती थी. उस दौरान भी ऐसा कई बार होता था लेकिन धोनी ऐसी गलतियों पर मुस्कुरा साथी खिलाड़ियों का हौसलाफजाई करते थे बजाय उनपर चिल्लाने के. लेकिन विराट के साथ ऐसा नहीं है. विराट छोटी-छोटी गलतियों पर भड़क जाते हैं.

The post क्यों दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज होने के बावजूद भी धोनी जैसा सम्मान कभी नहीं कमा पाएंगे कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.