Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हार्दिक पांड्या ने कपिल देव को लेकर दिया ये बड़ा बयान, नहीं करे मेरी उनके साथ...

इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भारत ने आज लंच तक 362 रनों की बढ़त बना ली है। इधर पांच टेस्ट मैचों की सीरिज में दो टेस्ट मैच गवा चुकी भारतीय टीम के लिए ये मैच करो या मरो की स्थिति वाला है, भारत अगर ये मैच हार जाता है तो इंग्लैंड टेस्ट सीरिज भी जीत जाएगा। इससे पहले इंग्लैंड भारत से वनडे सीरिज जीत चुका है।

शेन वार्न के जीवन से जुड़े अनजाने पहलु उनकी आत्मकथा 'नो स्पिन' से आएंगे सामने

इधर तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने 28 रन देकर मेजबान टीम की पहली पारी में पांच विकेट लिए थे जिसके बाद से उनकी तुलना कपिल देव से की जा रही है। उधर हार्दिक अपनी तुलना कपिल देव से करने के खिलाफ हैं। हार्दिक ने कहा की उनकी पहचान दुनिया में उन्ही के नाम से होनी चाहिए और वह कपिल देव नहीं बनना चाहते। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कहा है कि देश के महान ऑलराउंडर कपिल देव के साथ उनकी तुलना करना ठीक नहीं है।

पांड्या ने कहा की आप एक खिलाड़ी की तुलना दूसरे से करते हैं लेकिन अचानक अगर कुछ गलत हो जाता है, तो लोग कहते हैं कि अरे यह तो उस खिलाड़ी की तरह नहीं है। मैं कभी भी कपिल देव नहीं बनना चाहता था। मुझे हार्दिक पांड्या ही रहने दें।

18वें एशियाई खेल: बजरंग ने भारत को दिलाया पहला स्वर्ण, राजस्थान की अपूर्वी चंदेला ने भी जीता कांस्य पदक

उन्होंने कहा की वह पांड्या रहकर ही खुश है। मैं अब तक 40 एकदिवसीय मैच और 10 टेस्ट मैच खेलकर यहां तक पहुंचा हूं और यह मैंने हार्दिक पांड्या रहकर ही किया है न कि कपिल देव बनकर। उन्होंने यह भी कहा की कपिल देव अपने युग में महान खिलाड़ी थे मुझे हार्दिक पांड्या ही रहने दें। मेरी किसी से तुलना नहीं करें।